logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमित ठाकरे ने आत्महत्या करने वाली छात्रा आकांशा चतुर्वेदी के परिजनों से की मुलाकात, दिया हर संभव मदद का भरोसा; सीएम देवेंद्र फडणवीस किया प्रहार ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
National

दिल्ली की वर्ल्ड क्लास शिक्षा व्यवस्था; दो साल से 20 कॉलेजों में सैलरी का टोटा


नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली (Delhi) के दीनदयाल उपाध्या कॉलेज के शिक्षकों की सैलरी नहीं देने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। यह मामला सामने आने के बाद भाजपा (BJP) अरविन्द केजरीवाल (Arvind Kejriwal) और आप सरकार (AAP Government) पर हमलावर है। इसी बीच एक और जानकारी सामने आई है, जिसके तहत दिल्ली के एक नहीं 20 कॉलेजों में इसी तरह की समस्या है। कर्मचारियों और प्रोफेसरों को पिछले दो साल से काट कर सैलरी मिल रही है। यह दावा दिल्ली यूनिवर्सिटी टीचर एसोसिएशन (डूटा) के चीफ और पूर्व चीफ ने शुक्रवार को किया है। 

डूटा अध्यक्ष एके भागी ने कहा, "फंड की कमी के चलते दिल्ली सरकार के 12 कॉलेजों में पिछले 2 साल से चल रहे शिक्षकों के वेतन में कटौती की जा रही है। हमने सीएम के घर के बाहर धरना प्रदर्शन किया है, डिप्टी सीएम के पास गए, हमारी किसी ने नहीं सुनी। हम चाहते हैं कि केंद्र सरकार इन कॉलेजों को अपने अधीन ले ले।"

उन्होंने आगे कहा, "दिल्ली सरकार के तहत 20 और कॉलेजों में कुशासन है। उन कॉलेजों में शासी निकाय का राजनीतिकरण किया गया है, आप कार्यकर्ताओं को सदस्य नियुक्त किया गया है।"