logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
National

MahaKumbh 2025: 10 देशों आया 21 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल आज संगम में लगाएगा पवित्र डुबकी


प्रयागराज: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित भव्य महाकुंभ अब वैश्विक ध्यान आकर्षित कर रहा है। इसके तहत गुरुवार को 10 देशों का 21 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल संगम में पवित्र डुबकी लगाएगा। विदेश मंत्रालय, भारत सरकार के बाह्य प्रचार एवं लोक कूटनीति प्रभाग द्वारा आमंत्रित प्रतिनिधिमंडल बुधवार को प्रयागराज पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल के ठहरने की व्यवस्था उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम द्वारा अरैल में विकसित टेंट सिटी में की गई है।

बुधवार को प्रतिनिधिमंडल ने महाकुंभ मेला क्षेत्र का दौरा किया। शाम 5:00 बजे से 6:30 बजे तक हेरिटेज वॉक के माध्यम से सदस्यों को प्रयागराज की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को देखने का मौका मिला। शाम को टेंट सिटी में रात्रि भोजन और विश्राम की व्यवस्था की गई थी।

आज गुरुवार, 16 जनवरी को अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान करेगा। नाश्ते के बाद, वे हेलीकॉप्टर के ज़रिए महाकुंभ क्षेत्र का हवाई दृश्य देखेंगे। दौरा दोपहर 1:30 बजे समाप्त होगा, जिसके बाद प्रतिनिधिमंडल हवाई अड्डे के लिए रवाना होगा।अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल में फिजी, फिनलैंड, गुयाना, मलेशिया, मॉरीशस, सिंगापुर, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, त्रिनिदाद और टोबैगो तथा संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के प्रतिनिधि शामिल हैं।