logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ क्रिकेट में नया इतिहास! श्रीलंका में पहली बार होगा ‘टेस्ट ट्वेंटी’, लड़के-लड़कियां मिलकर तय करेंगे जीत ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ DoT का नया निर्देश; नंबर सेव नहीं होने पर भी पता चलेगी कॉलर की पहचान, 4G और 5G नेटवर्क पर मिलेगी सुविधा ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
National

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा - देश में पर्याप्त खाद्यान्न भंडार, नागरिकों से किसी भी आपातकालीन स्थिति में की शांत रहने की अपील


नई दिल्ली: केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया है कि देश में पर्याप्त खाद्यान्न भंडार है। उन्होंने नागरिकों से किसी भी आपातकालीन स्थिति में शांत रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष बंपर फसल हुई है और आगामी फसलों के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।

उन्होंने कहा कि देश के खाद्यान्न भंडार भरे हुए हैं। खाद्यान्न भंडार की स्थिति और आगामी खरीफ बुवाई सीजन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए चौहान ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे सीमावर्ती राज्यों में किसानों की बुवाई में मदद करने के लिए तैयार रहें, ताकि भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे संघर्ष के कारण उन्हें कठिनाइयों का सामना न करना पड़े। 

चौहान ने कहा कि यदि गांवों को खाली कराने की जरूरत पड़ती है तो वे जम्मू-कश्मीर और पंजाब जैसे सीमावर्ती राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों से बात करेंगे। चौहान ने कहा, ‘‘हमारे खाद्यान्न भंडार भरे हुए हैं। चावल और गेहूं के भंडार भरे हुए हैं, दालों का भी बफर स्टॉक है, किसी चीज की कोई कमी नहीं है।’’ खाद्य मंत्रालय ने कहा कि वर्तमान चावल का स्टॉक 356.42 लाख टन है, जबकि बफर मानक 135 लाख टन है। इसी प्रकार, गेहूं का स्टॉक 383.32 लाख टन है, जबकि बफर मानक 276 लाख टन है। 

इस बीच, सरकार ने व्यापारियों और थोक विक्रेताओं को आवश्यक खाद्य वस्तुओं की जमाखोरी के खिलाफ चेतावनी दी है। उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रहलाद जोशी ने एक्स पर लोगों से खाद्य भंडार के बारे में दुष्प्रचार संदेशों पर विश्वास न करने की अपील की। 

देखें वीडियो: