logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
National

फिर बिगड़ी केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की तबियत, कार्यक्रम में शामिल होने पश्चिम बंगाल के दानापुर पहुंचे थे


नई दिल्ली: केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) की एक बार फिर तबियत बिगड़ गई है। गुरुवार को केंद्रीय मंत्री पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी जिले के दानापुर में एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। जहां स्टेज पर अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई। तबियत के बिगड़ते ही उन्हें नजदीकी अस्पताल ने ले जाया गया, जहां चिकिस्तकों ने उनका इलाज किया। मिली जानकारी के अनुसार शुगर कम होने के कारण गडकरी की तबियत बिगड़ी थी।

नितिन गडकरी सिलीगुड़ी में 1206 करोड़ रुपये की लागत वाली 3 एनएच परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इसी दौरान उनकी तबियत बिगड़ है। हालांकि, अभी उनकी हालत थी है।

पहले भी हो चुकी है तबियत ख़राब

यह पहला मौका नहीं है जब किसी कार्यक्रम के बीच उनकी तबियत बिगड़ी है। इससे पहले दिसंबर 2018 में अहमदनगर में एक कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की तबीयत बिगड़ गई थी। गडकरी मंच पर बेहोश हो गए थे। जब यह हुआ उस समय केंद्रीय मंत्री के साथ महाराष्ट्र के तत्कालीन राज्यपाल विद्यासागर राव भी मौजूद रहे।