logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

सीएम एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया बेमौसम बारिश से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा


नागपुर: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस, कृषि मंत्री धनंजय मुंडे ने आज नागपुर जिले के मौदा, तरसा, नीमखेड़ा, नरसाला में बेमौसम बारिश के कारण खराब हुई धान की फसल का निरीक्षण किया।

नागपुर जिले में इस बारिश से करीब 124 गांव प्रभावित हुए हैं और 852 हेक्टेयर फसल बर्बाद हो गई है। सबसे ज्यादा नुकसान मौदा तहसील में धान किसानों को हुआ है। वहीं, रामटेक पारशिवनी तहसील को भी नुकसान हुआ है। जिले में धान के साथ-साथ कपास और संतरे की फसल बर्बाद हुई हैं।  

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस, कृषि मंत्री धनंजय मुंडे ने खेतों में जाकर नुकसान का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने क्षतिग्रस्त किसानों से चर्चा की और उन्हें सांत्वना दी। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।