logo_banner
Breaking
  • ⁕ महाराष्ट्र में मौसम का डबल अटैक: विदर्भ-मराठवाड़ा में 44°C के पार पहुंचा पारा, अब बेमौसम बारिश और आंधी का अलर्ट ⁕
  • ⁕ प्रफुल्ल पटेल का विरोधियों को दोटूक- "अभी 2026 चल रहा है, 2029 का रण अभी दूर", पवार परिवार का भी माना आभार ⁕
  • ⁕ 17 लाख सरकारी कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार के लिखित आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे शिक्षक और कर्मी ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'गाली' कांड पर झुके शिवसेना विधायक संजय गायकवाड, जताया खेद; पर शिवाजी महाराज के 'सम्मान' पर अब भी अडिग ⁕
  • ⁕ 'हाई प्रोफाइल LSD' नशे की चपेट में संतरा नगरी; पढ़ाई छोड़ ड्रग्स बेच रहे थे छात्र, पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Gondia: डी-लिमिटेशन पर कांग्रेस आक्रामक “नारी शक्ति विधेयक का विरोध नहीं, BJP फैला रही फेक नैरेटिव” ⁕
  • ⁕ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान, कहा-'4 बच्चे पैदा करें, एक RSS को दें'; कॉर्पोरेट जिहाद को लेकर गोविंददेव गिरी ने दी तीखी चेतावनी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

मोदी सरकार के 11 साल: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई सरकार की उपलब्धियां, कहा- कांग्रेस के 60 साल में जो नहीं किया, हमने 11 साल में कर दिखाया


नागपुर: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को मोदी सरकार के 11 साल पुरे होने पर लेखा जोखा पेश किया। केंद्रीय मंत्री ने पिछले 11 सालों में नागपुर सहित विदर्भ में किये बिकास के कामों की पूरी जानकारी जनता के सामने रखी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि, कांग्रेस के 60 साल में जो नहीं  हमने 11 साल में  कर दिखाया है। नागपुर शहर, जिला हो या विदर्भ जहां बुनियादी ढांचा सहित लोगों को रोजगार देने के लिए जो किया है वह पूरा देश देख रहा है. 

नागपुर शहर स्थित एक निजी होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में गडकरी ने मोदी सरकार सहित परिवहन और राजमार्ग विभाग द्वारा क्या काम हुआ है उसकी पूरी जानकारी पेश की। गडकरी ने कहा कि, पिछले 11 सालो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में देश की सूरत  बदलने का काम किया है। किसान, आम जनता से लेकर सड़को से लेकर शिक्षा, उद्योग जैसे तक तमाम क्षेत्रों में अभूतपूर्व काम किया है। केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि, देश के विकास के लिए हमने चार बिंदुओं पर ध्यान रखकर काम किया है ,जिसमें वॉटर, पवार, ट्रांसपोर्ट और संपर्क है। इन क्षेत्रों में काम किया तो ही देश का विकास संभव है।


उद्योगों को बढ़ावा देने पर गडकरी ने कहा कि, वर्तमान में हमारी लॉजिस्टिक्स कॉस्ट चाइना के मुकाबले ज्यादा है, जिससे हम दुनिया में प्रतिस्पर्धा करने में पीछे रह गए। हल लगातार इसे कम करने में लगे हुए हैं। आने वाले  दिसंबर तक हम इसे सिंगल डिजिट में लेकर आ जायेंगे। औद्योगिक और इकोनॉमिक कॉरिडोर, एक्सप्रेस-वे का निर्माण किया जा रहा है। इसी के साथ प्रमुख सड़को पर ऑप्टिकल केबल बिछाने का काम भी किया जा रहा है।

सड़को की हालत पर चर्चा करते हुए गडकरी ने कहा कि, देश की सड़क क्षेत्र  हुए विकास का ही परिणाम था कि, लोग बैंगलोर और चेन्नई से अपने वाहन लेकर महाकुंभ में स्नान करने प्रयागराज पहुंचे। आद्योगिक हो या पर्यटन तमाम क्षेत्रों में काम किया। बौद्ध सर्किट, चार धाम रोड हो, राम गमन रोड जैसे सड़को का निर्माण किया जिससे लोग आसानी से धार्मिक स्थानों पर पहुंचने लगे।

अपने संसदीय क्षेत्र नागपुर में किए जाने वाले कामों की जानकारी देते हुए गडकरी ने कहा कि, बीते 11 सालों में नागपुर शहर हो या ग्रामीण तमाम क्षेत्रों में विकास के कई काम किए गए हैं। राजमार्ग विभाग के तहत 20 हजार करोड़ से ज्यादा के काम किए गए हैं। नागपुर शहर में किए कामों के बारे में बताते हुए गडकरी ने कहा, फ्लाईओवर हो, अंडर ब्रिज हो, मेट्रो हो, एम्स, फुटाला में फाउंटेन का निर्माण हो जैसे कई काम किए गए हैं।