logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमरावती में मेलघाट आंदोलन के पहले चरण को मिली सफलता, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बाद आंदोलन स्थगित ⁕
  • ⁕ राज्यसभा के लिए महाराष्ट्र से सातों उम्मीदवारों का निर्विरोध चुनाव, नागपुर से उम्मीदवार माया इवनाते भी बनीं सांसद ⁕
  • ⁕ 16 मार्च को चंद्रपुर मनपा की स्थायी समिति अध्यक्ष पद चुनाव ; संख्या बल से रोचक होगा मुकाबला ⁕
  • ⁕ Yavatmal: विधायक राजू तोड़साम ने मारवाड़ी समुदाय के खिलाफ कहे अपशब्द, पुलिस अधीक्षक से की गई शिकायत ⁕
  • ⁕ Buldhana: पत्नी का हादसा नहीं, सुनियोजित हत्या; पति सहित चालक गिरफ्तार, पहले तीन बार जहर देकर मारने का भी किया प्रयास ⁕
  • ⁕ 9 मार्च से नई ऑटो रिक्शा व टैक्सी परमिट पर रोक, परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने दी जानकारी ⁕
  • ⁕ Nagpur: जरीपटका क्षेत्र में खेत के कमरे से महिला की लाश बरामद, अर्धनग्न और सड़ी-गली हालत में मिला शव ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

Loksabha Election 2024: भाजपा ने शुरू की तैयारी, लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रभारियों के नाम का किया ऐलान


नागपुर: लोकसभा चुनाव 2024 (Loksabha Elecrtion 2024) के लिए भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) ने तैयारी शुरू कर दी है। इसी के मद्देनजर भाजपा ने राज्य की सभी लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रभारियों का ऐलान कर दिया है। इसके तहत नागपुर सीट पर शहर अध्यक्ष प्रवीण दटके (Pravin Datke), चंद्रपुर के लिए प्रमोद कडु को नियुक्त किया है। इसी के साथ अकोला लोकसभा सीट पर अनूप धोत्रे को प्रभारी बनाया है।

अकोला में सांसद पुत्र को बनाया प्रभार 

अकोला लोकसभा सीट भाजपा का गढ़ माना जाता है। पिछले दो दशक से संजय धोत्रे यहाँ से चुनाव जीतकर सांसद बने रहे हैं। 2019 में दोबारा मोदी सरकार सत्ता में आई तो धोत्रे को राज्यमंत्री बनाया गया था। हालांकि, स्वास्थ्य ठीक नहीं होने के कारण उन्हें मंत्री पद से हटा दिया गया था। पिछले कई दिनों से धोत्रे सक्रिय राजनीति से दुरी बनाकर चल रहे थे। वहीं 2024 में उनके चुनाव नहीं लड़ने की बात भी सामने साईं थी। इसके बाद यह चर्चा शुरू हो गई थी कि उनकी जगह चुनाव कौन लड़ेगा। वहीं अब अनूप धोत्रे को लोकसभा चुनाव का प्रभारी बनाकर पार्टी ने बड़ा हिंट देने की बात कही जारही है। अगला टिकट भी शायद धोत्रे परिवार से दिया जा सकता है। 

विदर्भ की 10 लोकसभा सीट पर ये बने प्रभारी

अमरावती

जयंत हेड़नकर

यवतमाल-वाशिम

नितिन भूतड़ 

बुलढाणा

विजय राज शिंदे 

अकोला

अनूप धोत्रे 

वर्धा

सुमित वानखेड़े 

नागपुर

प्रवीण दटके 

रामटेक

अरविन्द गजभिये 

गडचिरोली

किसान नागदेवे 

चंद्रपुर

प्रमोद कडु

भंडारा-गोंदिया

विजय शिवणकर