logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: लोकसभा सचिव ने राहुल गांधी की सदस्यता की बहाल, कांग्रेस ने मनाया जश्न


नागपुर: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) से मिली राहत के बाद सोमवार को लोकसभा सचिवालय ने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की सदस्यता बहाल कर दी है। राहुल की संसद में दोबारा वापसी से कांग्रेस में जश्न का माहौल है। उपराजधानी में भी कांग्रेस नेताओं ने पटाके फोड़कर और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया।

ज्ञात हो कि, मोदी सरनेम मामले में सूरत की स्थानीय अदालत ने राहुल को दो साल की सजा सुनाई थी। इसके बाद गुजरात गुजरात हाईकोर्ट ने भी सजा पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था। जिसके बाद राहुल ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई। जिसपर सुनवाई करते हुए अदालत ने सजा पर रोक लगाते हुए लोकसभा की सदस्य्ता को बहाल करने का आदेश दिया था।

कांग्रेस नेता गिरीश पांडव की अगुवाई में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मानेवाड़ा चौक पर जा हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े और एक दूसरे को मिठाई खिलाई। कांग्रेस नेता ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि डॉ. बाबा साहब अंबेडकर द्वारा दिया गया संविधान और लोकतंत्र की यह जीत लोगों का भविष्य उज्ज्वल करेगी, राहुल गांधी द्वारा दिया गया प्रेम का संदेश देश में बदलाव लाएगा।

देखें वीडियो: