logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: अजित मुख्यमंत्री पद के लिए मांग रहे शरद पवार का साथ: विजय वड्डेटीवर


नागपुर: आज नागपुर में नेता प्रतिपक्ष विजय वडेट्टीवार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अजित पवार के सामने शर्त रखी है कि अजित पवार तभी मुख्यमंत्री बन सकते हैं, जब एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार साथ आएं. इसीलिए अजित पवार उनका समर्थन पाने के लिए लगातार शरद पवार से मिल रहे हैं.

वडेट्टीवार ने कहा, “अजित पवार ने शरद पवार से मुलाकात की होगी और अपने साथ आने के लिए हाथ जोड़े होंगे. शरद पवार और अजित पवार की मुलाकात को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है. हम तीनों पार्टियां एक साथ हैं. लेकिन आज बीड में शरद पवार का भाषण उस भ्रम को दूर कर देगा.”

इस समय प्रदेश की राजनीति में खूब हलचल शुरू है. एनसीपी में फूट के बाद शरद पवार राज्य का दौरा करते नजर आ रहे हैं. वहीं, दूसरी ओर चर्चा है कि अजित पवार शरद पवार को अपने समर्थन में लाने की कोशिश कर रहे हैं. तीन-चार दिन पहले पुणे में उद्योगपति चोरडिया के बंगले पर एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार और उपमुख्यमंत्री अजित पवार की मुलाकात हुई थी.