logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

बावनकुले की चेतावनी; "हम अगर ईट का जवाब पत्थर से देंगे तो प्रदेश में स्थितियां विपरीत हो जाएंगी"


नागपुर: उद्धव ठाकरे के देवेंद्र फडणवीस को लेकर दिए गए बयान आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेकर बावनकुले ने जवाब देते हुए कहा कि देवेंद्र जी ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के तौर पर सक्षमता से कार्य किया है. लेकिन उद्धव ठाकरे ढाई सालों के कार्यकाल में देवेंद्र फडणवीस की बराबरी कर नहीं पाए इसलिए वह ऐसी अनापशाप टिप्पणी करते हैं.

बावनकुले ने कहा कि जिस व्यक्ति ने आपको भाई समान सहारा दिया। आप उसका ही अपमान करते हैं, अभद्र बातें करते हमें केवल इस बात का दुख होता है. उन्होंने कहा कि सरकार और पद जाने के द्वेष में, बदला लेने के भाव से उद्धव ऐसी बातें करते हैं. इसी कारण रोज उन्हें लोग छोड़ कर जा रहे हैं. उद्धव को पता है कि अब वह वापिस सत्ता में नहीं आने वाले हैं.            

बावनकुले ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि ऐसी टिप्पणियाँ जारी रही तो भाजपा के कार्यकर्ताओं का आक्रोश भड़क सकता है. मुंबई में सड़कों पर उतरेगी। इससे कानून व्यवस्था की स्थिति खराब हो सकती है. हमने अगर ईट का जवाब पत्थर से देने का तय कर लिया तो राज्य में स्थितियां कुछ और होंगी।  

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा, “जो लोग ढाई साल तक घर बैठे रहे और कोरोना काल में महाराष्ट्र को हवा में उड़ा दिया, जो लोग पिछले महीने 15 दिनों के विदेश दौरे पर गए और अपनी छुट्टियों का आनंद लिया, वे देवेंद्र फडणवीस के जापान दौरे की आलोचना कर रहे हैं।”

देखें वीडियो: