logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

गली के लड़के को राष्ट्रपति बनाने की बात....., उद्धव ठाकरे के बयान पर देवेंद्र फडणवीस का तंज


नागपुर: उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उद्धव ठाकरे के नितिन गडकरी को पार्टी में आमंत्रित करने वाले बयान पर जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे खुदको जो बड़ा दिखाने का प्रयास कर रहे, इससे उनकी ही हसाई हो रही है। 

उद्धव ठाकरे ने कहा था कि उम्मीदवारों की पहली सूची में काला धन कमाने वाले वाले कृपा शंकर सिंह को जगह मिली है. लेकिन बीजेपी को आगे बढ़ाने में अपनी जानजान लगाने वाले नितिन गडकरी के नाम की अभी घोषणा नहीं की गई। ठाकरे ने कहा कि दिल्ली के अहंकार को लात मारिए और महाविकास अघाड़ी में आइए।

इसी का उत्तर देते हुए फडणवीस ने कहा, “जिस पार्टी का बैंड बज चुका है, उस पार्टी द्वारा नितिन गडकरी जैसे राष्ट्रीय नेता को ऑफर देना ऐसा है जैसे कोई गली का व्यक्ति, आपको अमेरिका का राष्ट्रपति बनाने की बात करे।”

फडणवीस ने कहा, “गडकरी हमारे बड़े नेता हैं। जब महाराष्ट्र पर हमारी चर्चा होगी तो पहले नंबर पर नितिन जी का नाम आएगा। इसलिए यहां उद्धव ठाकरे स्वयं को जो बड़ा दिखाने का प्रयास कर रहे हैं, इससे उनका ही मजाक बन रहा है।”   

देखें वीडियो: