logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

भाजपा ने शुरू किया ताबड़तोड़ कैंपेन, जानें महाराष्ट्र में पीएम मोदी, शाह और योगी की कितनी होगी सभा?


नागपुर: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव  में नामांकन समाप्त हो गया है। उम्मीदवार तय होने के बाद अब प्रचार की शुरुआत हो गई है। जिसके बाद अब भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव में प्रचार का पूरा स्वरूप तैयार कर लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी सहित सभी नेताओं की रैलियों का खाका भी तैयार हो गया है। जिसके तहत प्रधानमंत्री मोदी राज्य में आठ रैलियों को सम्बोधित करेंगे। वहीं योगी आदित्यनाथ की 15 सभा आयोजित की जाएगी।

31 अक्टूबर को दीपावली है। वहीं एक नवंबर से सभी उम्मीदवार अपना प्रचार तेज करेंगे। वहीं 18 तारीख तक ये चलता रहेगा। भाजपा ने मतदाताओं तक पहुंचने के लिए अपने बड़े नेताओं की पूरी फ़ौज उतार दी है। प्रधानमंत्री नितिन गडकरी, गृहमंत्री अमित शाह, योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सहित भाजपा के तमाम बड़े नेताओं की ताबड़तोड़ रैलियां करने का निर्णय लिया है। 

जारी कार्यक्रम के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी की राज्य में आठ सभा होनी। ये सभा विदर्भ, मुंबई, मराठवाड़ा, कोंकण सहित राज्य के कई हिस्सों में होगी। इसी के साथ गृहमंत्री अमित शाह 20 सभा करेंगे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महाराष्ट्र में 15 चुनावी सभा का आयोजन किया जाएगा। राज्य में सबसे ज्यादा सभा उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले की होगी। वहीं केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की भी मांग चुनाव में बहुत है। जिसको देखते हुए भाजपा ने गडकरी की 40 सभा का आयोजन करने का निर्णय लिया है।

इतनी सभा का होगा आयोजन:

  • पीएम नरेंद्र मोदी - 8
  • अमित शाह - 20
  • नितिन गडकरी - 40
  • देवेंद्र गडकरी - 50
  • चंद्रशेखर बवांकुले - 40
  • योगी आदित्यनाथ - 15