logo_banner
Breaking
  • ⁕ पुणे के हिंजेवाड़ी शिवाजीनगर मेट्रो की तीन-लेन लाइन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन ⁕
  • ⁕ कलमेश्वर एमआईडीसी की केमफील्ड कंपनी में स्टीम बॉयलर फटने से जोरदार धमाका, बॉयलर विस्फोट में तीन मजदूर मामूली घायल ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में फिर बदलेगा मौसम, विदर्भ के 6 जिलों में येलो अलर्ट, बारिश की जताई संभावना ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ लाडकी बहनों को ₹3,000 रुपये का इंतजार, सितंबर-अक्टूबर की किस्त अटकी! ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Akola

बच्चू कडू ने देवेंद्र फडणवीस पर साधा निशाना, अकोला पश्चिम में प्रहार के उम्मीदवार की जीत का किया दावा


अकोला:  प्रहार जनशक्ति पार्टी प्रमुख बच्चू कडू ने हाल ही में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर जमकर निशाना साधा। कडू ने फडणवीस के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें कहा कि खुद्द को  'अभिमन्यू' बताते हुए  देवेन्द्र फडणवीस ने मान लिया है कि वह असफल हैं ।" 

कडू ने अकोला पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से प्रहार पार्टी के उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित करने के लिए अपनी पूरी कोशिश करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी ।

इसके अलावा, कडू ने सामाजिक कार्यकर्ता मनोज जरांगे के फैसले का स्वागत किया और उनकी सराहना की। कडू ने कहा कि देश में आज धर्म, जाति और पैसे का प्रभुत्व बढ़ता जा रहा है, और इसका समाधान केवल प्रहार पार्टी ही दे सकती है।

इसके साथ हि कडू ने यह भी कहा कि वे किसानों के सबसे करीब हैं और आगामी चुनावों में महाविकास आघाड़ी (MVA) और महायुति दोनों ही उन्हें सहयोग प्रदान करेंगे, जिससे उन्हें उम्मीद है कि महाराष्ट्र के किसानों और आम जनता के लिए बेहतर भविष्य बनेगा।