logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

विजय वाडेट्टीवार ने भाजपा पर लगाया पैसे से सत्ता हासिल करने का आरोप, कहा- भाजपा ने दोनो का साधा समीकरण; मनपा चुनाव पर स्थानीय स्तर पर लेंगे निर्णय


नागपुर: कांग्रेस विधायक विजय वाडेट्टीवार ने भाजपा पर पैसे के दम पर सत्ता हासिल करने का आरोप लगाया है। नागपुर मनपा चुनाव में कांग्रेस की तैयारियों को लेकर पीछे सवाल पर जवाब देते हुए वाडेट्टीवार ने कहा कि, सत्ता से पैसा और पैसे से सत्ता हासिल करने का समीकरण भाजपा ने अच्छे से साध लिया है। मनपा में इतनी समस्या हैं, लेकिन भाजपा वह सब छोड़ पैसे के दम पर सत्ता पाने में लगी है। मनपा में हुए तमाम घोटाले और असलियत हम जनता के सामने लाएंगे। इसी के साथ कांग्रेस नेता ने मुख्यमंत्री फडणवीस और केंद्रीय मंत्री गडकरी पर भी हमला बोला।

गुरुवार को नागपुर में पत्रकारों से बात करते हुए वाडेट्टीवार ने कहा, "'सत्ता से पैसा, सत्ता से पैसा' का समीकरण भाजपा ने बखूबी निभाया है। नागपुर नगर निगम में कई मुद्दे लंबित हैं, जिन्हें हम लोगों के सामने लाने जा रहे हैं। हम दिखाने जा रहे हैं कि कितना भ्रष्टाचार हुआ है, शहर की क्या स्थिति है।" उन्होंने आगे कहा, "केंद्रीय मंत्री नागपुर से हैं, मुख्यमंत्री अपनी तैयारियों में व्यस्त हैं, यह स्पष्ट है।"

अगामी मनपा चुनाव में कांग्रेस की भूमिका के सवाल पर जवाब देते हुए कांग्रेस नेता ने कहा, कांग्रेस एक राष्ट्रीय पार्टी है। हम अपनी प्रतिबद्धता के अनुसार क्षेत्रीय दलों के बारे में क्या रुख अपनाना है, यह तय करते हैं।" 

उन्होंने आगे कहा, "उद्धव ठाकरे की पार्टी ने इंडिया गठबंधन की बैठक में हिस्सा लिया, जिसका मतलब है कि वे इंडिया गठबंधन में हैं। शरद पवार और अजित पवार के बारे में क्या फैसला होगा, यह तो पवार साहब ही जानते हैं। और हमें लगता है कि उनका भाजपा के साथ जाना संभव नहीं है।

वाडेट्टीवार ने कहा, अगर हम साथ आते हैं, तो यह गठबंधन होगा, अगर हम साथ नहीं आते हैं, तो कांग्रेस स्वतंत्र रूप से लड़ेगी। एक तरफ भाजपा गठबंधन की भाषा को भ्रमित करती है, तो दूसरी तरफ उसका एक और रहस्य है। कांग्रेस नेता ने कहा, स्थानीय निकाय चुनावों पर फैसला स्थानीय स्तर पर कार्यकर्ताओं की सलाह से लिया जाएगा।"