logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

कांग्रेस ने सुनेत्रा पवार को बताया गूंगी गुड़िया, बयान से राज्य में सियासी बवाल; सीएम फडणवीस ने निंदा करते हुए कहा- सुर्खियों में रहने के लिए टिप्पणी


मुंबई: महाराष्ट्र की सियासत में बयानबाजी को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस द्वारा उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार को "गूंगी गुड़िया" कहे जाने पर राजनीतिक घमासान तेज हो गया। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए इस टिप्पणी को बेहद आपत्तिजनक और राजनीति का गिरता स्तर बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने यह बयान सिर्फ मीडिया की सुर्खियां बटोरने के लिए दिया है।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि कांग्रेस राजनीतिक मर्यादा का स्तर लगातार गिरा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि जनता का समर्थन नहीं मिलने के कारण कांग्रेस केवल सुर्खियों में बने रहने के लिए इस तरह की बयानबाजी कर रही है। फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र की राजनीतिक संस्कृति में इस तरह की भाषा पहले कभी देखने को नहीं मिली। उन्होंने इसे बेहद निचले स्तर की राजनीति करार दिया।

वहीं उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कांग्रेस की टिप्पणी को महिलाओं का अपमान बताते हुए कहा कि महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री के खिलाफ इस तरह की भाषा का इस्तेमाल पूरे राज्य की माताओं, बहनों और महिलाओं का अपमान है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन किसी महिला के सम्मान को ठेस पहुंचाकर राजनीति करना कांग्रेस की मानसिकता को दर्शाता है। शिंदे ने कांग्रेस से इस बयान पर जवाब देने की मांग करते हुए कहा कि महिलाओं के सम्मान की बात करने वाली पार्टी का यह रवैया दोहरे चरित्र को उजागर करता है।