logo_banner
Breaking
  • ⁕ 73 लाख किसानों के खातों में 5000 रूपये जमा, CM देवेंद्र फडणवीस बोले- 21 लाख किसानों का कर्जा हुआ माफ़; किसानों के साथ मंत्री मनाएंगे दीपावली ⁕
  • ⁕ सांसद प्रतिभा धनोरकर को श्याम कुमार बर्वे ने मारा थप्पड़! वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप, आलाकमान के पास शिकायत दर्ज ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Nagpur

छत्रपति शिवाजी महाराज का 352वां शिवराज्याभिषेक समारोह: नागपुर स्थित शिवतीर्थ पर दुग्धाभिषेक कर हुई पूजा-अर्चना


नागपुर: छत्रपति शिवाजी महाराज का 352वां शिवराज्याभिषेक समारोह सोमवार को तिथि के अनुसार नागपुर सहित पूरे राज्य में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शिवराज्याभिषेक समारोह का उत्साह नागपुर के शिवतीर्थ में भी देखने को मिला। महल क्षेत्र के गाँधी गेट स्थित शिवतीर्थ पर महाराज की मूर्ति पर दुग्धाभिषेक कर पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान हजारो की संख्या में नागरिक और आम जान मौजूद रहे। 

भारत के सबसे आराध्य देव छत्रपति शिवाजी महाराज का 352वां शिवराज्याभिषेक समारोह श्री शिवराज्याभिषेक सोहला समिति द्वारा महल स्थित शिवतीर्थ में बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह 5.30 बजे श्री शिवाजी महाराज की पालकी निकाली गई। विभिन्न भागों से गुजरते हुए पालकी पुनः शिवतीर्थ पहुंची। इस पालकी में घोड़े, ढोल बजाने वाली टोली, ध्वजवाहक, बैंड, शिवकालीन खेल करते बच्चे व महिलाएं तथा मुद्रा टोली शामिल थी।

सुबह से ही जयघोषों से गूंजते इस आयोजन में पारंपरिक ढोल-ताशों, फर्री नृत्य, और मराठी पोशाकों में सजे युवाओं की टोली ने शिवकालीन वातावरण की झलक पेश की। इसके बाद गणमान्य लोगों ने दुग्धाभिषेक कर शिवाजी का राज्याभिषेक किया। इसके साथ ही पूजन, माल्यार्पण और आरती की गई। इस आरती के दौरान शिवाजी के जयकारों से आकाश गूंज उठा।

आरती के बाद ढोल वादन का शानदार प्रदर्शन किया गया। नागपुर से कई ढोल वादन दल एकत्रित हुए और शानदार प्रदर्शन किया। इसके साथ ही शिवाजी युगीन खेल प्रदर्शन भी किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने शिवाजी महाराज की राष्ट्रभक्ति, धर्मनिष्ठा और प्रजावत्सलता को याद करते हुए युवाओं को उनके आदर्शों से जुड़ने का संदेश दिया। शिवभक्तों ने ‘जय भवानी, जय शिवाजी’ के नारों के साथ पूरे माहौल को वीररस से भर दिया।

इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि, आज से 350 साल पहले कैसे छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक हुआ होगा वह सोचता  था, आज इस कार्यक्रम में शामिल होकर यह अनुभूति हो रही की मैं वहीं मौजूद हूँ।" उन्होंने आगे कहा, "शंभाजी महाराज को दी गई पीड़ा हम अभी भूले नहीं हैं। हमको याद यही और भूलेंगे भी नहीं। बहुत काम हुआ है और अभी बहुत बाकी है। शर्मा ने आगे यह भी कहा कि, "छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रेरणा है सब होकर रहेगा।"