logo_banner
Breaking
  • ⁕ रीवा-इतवारी एक्सप्रेस में 6.68 लाख के आभूषण चोरी का मामला, ऑपरेशन ‘यात्री सुरक्षा’ में 4 आरोपी दो दिन में गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: रंगपंचमी पर कामठी में सड़क विवाद में युवक की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ पाचपावली क्षेत्र में गाड़ी तोड़फोड़ और दहशत फैलाने की घटना: पुलिस ने निकाली आरोपियों की बारात ⁕
  • ⁕ मार्च की शुरुआत और अंगारे बरसने लगे! विदर्भ में गर्मी का 'टॉर्चर' शुरू, अकोला @39.3 डिग्री, तो नागपुर @37.8 डिग्री सेल्सियस ⁕
  • ⁕ डॉ. अभिजीत चौधरी का हुआ तबादला, पुणे महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण के होंगे नए आयुक्त ⁕
  • ⁕ फिर राज्यसभा जाएंगे शरद पवार, महाविकास अघाड़ी में बनी सहमति; हर्षवर्धन सपकाळ और सांसद सुप्रिया सुले ने किया ऐलान ⁕
  • ⁕ ईरान-इज़राइल युद्ध का असर: हवाई सेवाएं ठप, अमरावती के 14 नागरिक दुबई-अबूधाबी में फंसे ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

800 से एक किलों ग्राम का एक प्याज, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की पत्नी कंचन गडकरी का अनोखा प्रयोग; वीडियो पोस्ट कर दी जानकारी


नागपुर: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) की पत्नी कंचन गडकरी (Kanchan Gadkari) ने नागपुर के धापेवाड़ा स्थित भक्ति फार्म में 800 ग्राम से लेकर 1 किलो तक वजनी प्याज का उत्पादन किया है। यह जानकारी खुद केंद्रीय मंत्री ने वीडियो पोस्ट कर दी है। इसी के साथ यह भी जानकारी दी कि, बीज कहाँ से लाये आगये इसके उत्पादन में किस तकनीक का इस्तेमाल किया है। 

गडकरी द्वारा जारी वीडियो के अनुसार, बीज नीदरलैंड से लाए गए थे। सेमिनिस कंपनी के इन 2.5 किलो के बीजों को एक एकड़ जमीन में बोया गया। वहां 45 दिनों तक नर्सरी तैयार की गई। इसके बाद उगाए गए पौधों को दूसरी जगह रोपा गया। डबल ड्रिप सिंचाई की गई। इस मिट्टी में जैविक खाद मिलाई गई। इसके बाद इस बेड पर मल्चिंग पेपर डाला गया, इसमें छेद किए गए और पौधे रोपे गए।

करीब 24 हजार प्याज के पौधे रोपे गए। इस दौरान 7 से 10 फीसदी मृत्यु दर रही, जो कृषि पैमाने की तुलना में कम थी। आखिरकार प्याज तैयार हो गया, एक प्याज का वजन 400 ग्राम से 800-1000 ग्राम है। गडकरी ने एक एकड़ से 12 से 13 टन उत्पादन किया है। इस दौरान सभी तरह की सावधानी बरती गई। यही नहीं केंद्रीय मंत्री गडकरी ने इस तरह अगर कोई किसान जैविक खेती करना चाहता है तो हम उसकी पूरी मदद करेंगे ऐसा आश्वासन भी दिया है।

खरीफ सीजन में महाराष्ट्र, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश राज्यों में बड़े पैमाने पर प्याज की खेती की जाती है। हालांकि, अगर कोई प्राकृतिक आपदा आती है, तो प्याज का उत्पादन कम हो जाता है, जिससे देश में प्याज की कमी हो जाती है और कीमतें बढ़ जाती हैं। नासिक, पुणे और सोलापुर बेल्ट में बड़े पैमाने पर प्याज का उत्पादन होता है। हालांकि, अभी भी यह माना जाता है कि नासिक जिले का लाल प्याज के उत्पादन में 'एकाधिकार' है। हकीकत में, यह पांच-सात साल पहले टूट गया है। पिछले पांच सालों से मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान और कर्नाटक में बड़े पैमाने पर लाल प्याज का उत्पादन हो रहा है।