logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

मानसून पूर्व तैयारी में लगी जिला आपदा नियंत्रण प्राधिकरण, फुटाला तालाब में किया गया मॉक ड्रिल


नागपुर: नागपुर महानगर पालिका के अग्निशमन कर्मियों ने अन्य आपदा प्रबंधन संगठनों के सहयोग से आज (शुक्रवार) फुटाला झील पर मानसून के मौसम में संभावित आपात स्थिति में बचाव कार्यों की तैयारी और नागरिकों को सहायता प्रदान करने के लिए अभ्यास किया। इसमें जीवन रक्षक प्रणालियों के माध्यम से बाढ़ में फंसे लोगों को बचाने और नागरिकों को राहत पहुंचाने का प्रदर्शन शामिल था।

जून महीने से मानसून का सीजन शुरू हो रहा है। जिसको देखते हुए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक हुई थी। बैठक में मानसून के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए मॉकड्रिल का आयोजन करने का निर्देश दिया था। इसी के तहत शुक्रवार को फुटाला तालाब में सामूहिक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। 

इस मॉक ड्रिल में शहर के सभी फायर स्टेशनों से चयनित कर्मियों ने भाग लिया। इस बार यह अभ्यास अग्निशमन केंद्र से नावों और आउटबोर्ड मशीनों (ओबीएम) की मदद से किया गया। मानसून पूर्व समीक्षा बैठक में इस संबंध में निर्देश दिए गए।

शहर के अन्य आपदा प्रबंधन संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी इस अग्निशमन अभ्यास में भाग लिया। इसमें जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, नागपुर पुलिस बल, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ), राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ), स्वास्थ्य विभाग, होमगार्ड के जवान और आपदा मित्रों ने भी भाग लिया। इन सभी कर्मियों को बरसात या बाढ़ जैसी परिस्थितियों के दौरान नागरिकों को बचाने और आपातकालीन स्थितियों में नागरिकों को राहत प्रदान करने के लिए प्रशिक्षित किया गया था। सैनिकों को जीवन रक्षक प्रणाली के उपयोग के बारे में जानकारी दी गई।