logo_banner
Breaking
  • ⁕ महाराष्ट्र में मौसम का डबल अटैक: विदर्भ-मराठवाड़ा में 44°C के पार पहुंचा पारा, अब बेमौसम बारिश और आंधी का अलर्ट ⁕
  • ⁕ प्रफुल्ल पटेल का विरोधियों को दोटूक- "अभी 2026 चल रहा है, 2029 का रण अभी दूर", पवार परिवार का भी माना आभार ⁕
  • ⁕ 17 लाख सरकारी कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार के लिखित आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे शिक्षक और कर्मी ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'गाली' कांड पर झुके शिवसेना विधायक संजय गायकवाड, जताया खेद; पर शिवाजी महाराज के 'सम्मान' पर अब भी अडिग ⁕
  • ⁕ 'हाई प्रोफाइल LSD' नशे की चपेट में संतरा नगरी; पढ़ाई छोड़ ड्रग्स बेच रहे थे छात्र, पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Gondia: डी-लिमिटेशन पर कांग्रेस आक्रामक “नारी शक्ति विधेयक का विरोध नहीं, BJP फैला रही फेक नैरेटिव” ⁕
  • ⁕ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान, कहा-'4 बच्चे पैदा करें, एक RSS को दें'; कॉर्पोरेट जिहाद को लेकर गोविंददेव गिरी ने दी तीखी चेतावनी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

विखे पाटिल की कार तोड़ने पर 1 लाख रुपये का इनाम”, बच्चू कडू ने किया ऐलान


अमरावती: राज्य के कैबिनेट मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल के किसानों की कर्जमाफी पर दिए गए विवादित बयान के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल मच गई है। इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रहार संगठन के अध्यक्ष और विधायक बच्चू कडू आक्रामक हो गए हैं। उन्होंने अपने बयान में कहा कि जो कोई भी राधाकृष्ण विखे पाटिल की कार तोड़ेगा, उसे उनकी ओर से एक लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा। बच्चू कडू ने यह भी चेतावनी दी कि अगर उन्हें स्वयं विखे पाटिल की कार दिखाई दी, तो वे खुद उसे तोड़ देंगे।

कडू ने आगे कहा कि यदि यह बयान किसी “कंस पुत्र” की सोच से प्रेरित है, तो मुख्यमंत्री को ऐसे मंत्री को देश से बाहर निकाल देना चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि “फडणवीस साहब इधर-उधर कर्जमाफी का ऐलान करते हैं, और उनके मंत्री किसानों का मज़ाक उड़ाते हैं।” कडू ने इसे किसानों का घोर अपमान बताया और सरकार से ऐसे बयानों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।

दरअसल, राधाकृष्ण विखे पाटिल ने कुछ दिन पहले किसानों की कर्जमाफी को लेकर कहा था कि “कई किसान जानबूझकर कर्ज लेते हैं ताकि बाद में सरकार से माफी मिल जाए।” इस बयान के बाद से किसान संगठनों और विपक्षी नेताओं ने नाराजगी जताई है और इसे किसानों की मेहनत और संघर्ष का अपमान बताया है।

बच्चू कडू के इस तीखे बयान के बाद राज्य की राजनीति में गर्मी बढ़ गई है। सोशल मीडिया पर इस विषय पर तेज बहस जारी है। वहीं, प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बयान की जांच शुरू कर दी है और कानून-व्यवस्था की दृष्टि से सतर्कता बरती जा रही है।