logo_banner
Breaking
  • ⁕ पुणे के हिंजेवाड़ी शिवाजीनगर मेट्रो की तीन-लेन लाइन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन ⁕
  • ⁕ कलमेश्वर एमआईडीसी की केमफील्ड कंपनी में स्टीम बॉयलर फटने से जोरदार धमाका, बॉयलर विस्फोट में तीन मजदूर मामूली घायल ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में फिर बदलेगा मौसम, विदर्भ के 6 जिलों में येलो अलर्ट, बारिश की जताई संभावना ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ लाडकी बहनों को ₹3,000 रुपये का इंतजार, सितंबर-अक्टूबर की किस्त अटकी! ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Akola

Akola: शादी समारोह में चोरी का पर्दाफाश, मध्यप्रदेश से कीमती सामान जब्त


अकोला: शहर के होटल हेरिटेज में आयोजित शादी समारोह में चोरी हुए करीब पांच लाख रुपए के कीमती सामान को स्थानीय अपराध शाखा की टीम ने मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले से जब्त किया है। इस मामले में दो आरोपियों के नाम प्रकाश में आए हैं, तथा आरोपी फरार हैं।

12 जून 2025 को राहुल सुरेश खेडकर, उम्र 39, निवासी गांधीनगर, मलकापुर, जिला बुलढाणा ने पुराने शहर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई कि 11 जून को होटल हेरिटेज में उनके रिश्तेदार की शादी थी। समारोह के दौरान दूल्हे द्वारा दुल्हन की मां प्रतिभा सुरंगे के पास छोड़ा गया पर्स कुछ देर बाद गायब हो गया। पर्स में 50 ग्राम वजन की सोने की चेन, 1 ग्राम सोने की बाली, एक मोबाइल फोन, वाहन की चाबियां तथा नकदी थी।

घटना के बाद पुलिस अधीक्षक अर्चित चांडक के निर्देश पर स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक शंकर शेलके के नेतृत्व में अलग-अलग टीमों द्वारा जांच शुरू की गई। तकनीकी विश्लेषण और गुप्तचरों की मदद से इस अपराध में मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के कड़िया सांसी गांव निवासी करण सिसोदिया और मानव नोजल सिसोदिया की संलिप्तता सामने आई। जब इन आरोपियों के घर की तलाशी ली गई तो चोरी का सोने का बर्तन और अन्य कीमती सामान बरामद हुआ। दोनों आरोपी फिलहाल फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।