logo_banner
Breaking
  • ⁕ ई-20 पेट्रोल के विरोध में युवक कांग्रेस का हल्लाबोल, नितिन गडकरी का आवास घेरने का प्रयास; बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश पर पुलिस ने रोका ⁕
  • ⁕ आरपीएफ का ऑपरेशन 'नार्कोस', रेलवे स्टेशन पर लावारिस बैग से 4.15 किलो संदिग्ध मादक पदार्थ बरामद ⁕
  • ⁕ भंडारा से शुरू हुई मंडल यात्रा, विजय वडेट्टीवार बोले- OBC जातिगत जनगणना के लिए सरकार को झुकाना होगा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पिता के ट्रांसफर के लिए बेचे गए मां के गहने, पैसे खोने पर युवक बना चोर; डिजिटल लॉकर तोड़ नहीं, कोड से उड़ाए पैसे ⁕
  • ⁕ समिति अध्यक्षों द्वारा अधिकारों का दुरुपयोग, विपक्ष ने खोला मोर्चा; मनपा आयुक्त से की शिकायत ⁕
  • ⁕ इलाज या लापरवाही? गर्भवती और गर्भस्थ शिशु की मौत के बाद अस्पताल के बाहर हंगामा ⁕
  • ⁕ नागपुर-भंडारा राष्ट्रीय राजमार्ग: खड्डों और ट्रैफिक से परेशान कांग्रेस का कापसी में 'रास्ता रोको' प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Amravati

Amravati: बच्चू कडु लड़ेंगे विधान परिषद् चुनाव, शिक्षक सीट से उतरने के दिए संकेत


अमरावती: विधानसभा चुनाव (Maharashtra Assembly Election 2024) में हारने के बाद से प्रहार जनशक्ति पार्टी प्रमुख बच्चू कडु (Bachhu Kadu) लगातार अपने क्षेत्र में बने हुए हैं। किसानों के मुद्दे पर कडु लगातार सरकार पर हमलावर है। इसी बीच कडु ने अपने राजनीति को लेकर बड़ा बयान दिया है। जिसके तहत कडु आगामी विधान परिषद् चुनाव (Maharashtra Council Election) में उतर सकते हैं। कडु अमरावती शिक्षक सीट (Amravati Teacher's Seat) से चुनाव लड़ सकते हैं। एक निजी समाचार पत्र से बात करते हुए कडु ने यह संकेत दिए हैं। 

अमरावती संभाग शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से निर्दलीय विधायक किरण सरनाईक का कार्यकाल 6 दिसंबर 2026 को समाप्त होगा। समझा जाता है कि बच्चू कडू ने इस सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी कर ली है। प्रहार शिक्षक संघ ने हाल ही में अमरावती में एक बैठक आयोजित की। समझा जाता है कि इस रैली में भी उनसे इस निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ने का आग्रह किया गया।

अचलपुर विधानसभा सीट से कडु लगातार चार बार निर्दलीय चुनाव जीतकर विधानसभा के सदस्य बनते रहे हैं। हालांकि, 2024 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की लहर में अपनी सीट नहीं बचा पाए। भाजपा उम्मीदवार प्रवीण तायड़े ने कडु को करीब 12,131ज्यादा वोटों से हराया। अगर कडु विधान परिषद का चुनाव लड़ते हैं तो चुनाव बेहद दिलचस्प होगा।