logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में गोदाम में लगी भीषण आग, दो से तीन वाहन जलकर खाक ⁕
  • ⁕ कलमेश्वर एमआईडीसी की केमफील्ड कंपनी में स्टीम बॉयलर फटने से जोरदार धमाका, बॉयलर विस्फोट में तीन मजदूर मामूली घायल ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में फिर बदलेगा मौसम, विदर्भ के 6 जिलों में येलो अलर्ट, बारिश की जताई संभावना ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ लाडकी बहनों को ₹3,000 रुपये का इंतजार, सितंबर-अक्टूबर की किस्त अटकी! ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Amravati

Amravati: ठेका कर्मचारियों ने पूरे दिन किया प्रदर्शन, शाम को बकाया राशि के भुगतान का दिया गया आदेश


अमरावती: पिछले आठ महीनों से मानदेय नहीं मिलने के चलते सफाई ठेकेदारों ने शुक्रवार को नगर पालिका परिसर में अपनी घंटा गाड़ियां खड़ी कर विरोध प्रदर्शन किया। विरोध की तीव्रता और परिवहन व्यवस्था का मुद्दा गंभीर न हो इसके चलते नगर पालिका आयुक्त ने सभी पांच जोन के सफाई ठेकेदारों को दो महीने में चार करोड़ रुपये का भुगतान करने का आदेश दिया।

मनपा द्वारा अपने ठेकेदारों को आठ माह से भुगतान न किए जाने के कारण जोन 1 व 5 के सफाई ठेकेदारों ने शुक्रवार सुबह 11 बजे नगर निगम परिसर में कचरा ट्रक खड़े कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। दो जोन से 80 तथा एक जोन से 40 कूड़ा ट्रक नगर निगम में जमा कराए गए। इसके बाद आंदोलन की गंभीरता को समझते हुए नगर निगम आयुक्त ने भुगतान करने का आदेश दिया।

वहीं, दूसरी ओर तीन दिन पहले हड़ताल का आह्वान करने वाले संविदा कर्मचारियों को वादे से ही संतोष करना पड़ा। जिसके चलते संविदा कर्मचारियों ने भी शाम चार बजे से काम बंद आंदोलन शुरू कर दिया। नगर पालिका की वित्तीय स्थिति मजबूत नहीं है, इसलिए भुगतान जुलाई में किया जाएगा। इस आश्वासन के साथ ही शाम को संविदा कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त हो गई।