logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Amravati

Amravati: महायुति में दिखने लगी दूरियां! संजय खोडके ने दिया एनसीपी के अकेले चुनाव लड़ने का इशारा


अमरावती: अमरावती में मनपा चुनाव के घोषणा के पहले ही भाजपा और सहयोगी दलों में दूरियां अब खुलकर सामने आ रही है। पूर्व सांसद नवनीत राणा द्वारा भाजपा के एक कार्यक्रम में 'एकला चलो रे' की भाषा का इस्तेमाल करने के बाद अब एनसीपी नेता संजय खोडके ने साफ कहा कि उनकी पार्टी अमरावती में राणा के साथ गठबंधन नहीं कर सकती और स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ेंगे।

महायुति के प्रमुख दलों के नेताओं के इस तरह के बयानबाजी को लेकर आगामी मनपा चुनाव को लेकर अमरावती की राजनीति गरमाने लगी है।  राजनीतिक गतिविधियों में अब चर्चा का बाजार भी  जोर पकड़ लिया है। इस बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महासचिव और विधान परिषद विधायक संजय खोडके ने रवि राणा और नवनीत राणा पर निशाना साधा है।  उन्होंने कहा कि अगर राणा की पार्टी अमरावती में हमारे साथ है तो हम स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ेंगे। हम उनके साथ गठबंधन नहीं कर सकते।   संजय खोडके ने  एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी भूमिका स्पष्ट कर दी है।