logo_banner
Breaking
  • ⁕ महायुति में अंदरूनी घमासान पर सीएम सख्त; वर्षा बंगले पर हुई समन्वय बैठक, 70-30 फंड और निगम बंटवारे के फॉर्मूले पर लगी मुहर ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Amravati

Amravati: शिवसेना (शिंदे गुट) की पश्चिमी विदर्भ बैठक, आगामी स्थानीय निकाय चुनावों पर मंथन


अमरावती: अमरावती में शिवसेना (शिंदे गुट) की पश्चिमी विदर्भ स्तरीय बैठक में आगामी नगर निगम और नगर परिषद चुनावों की रणनीति पर चर्चा हुई। इस बैठक में अमरावती, यवतमाल, वाशिम, बुलढाणा और अकोला इन पाँच जिलों के पदाधिकारी, विधायक, सांसद, पूर्व विधायक और पूर्व सांसद बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

बैठक में केंद्रीय राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव, राज्य मंत्री उदय सामंत और मंत्री संजय राठौड़ ने उपस्थित पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया। उदय सामंत ने स्पष्ट किया कि यह बैठक अकेले चुनाव लड़ने के लिए नहीं, बल्कि सभी के संयुक्त प्रयास से मजबूत तैयारी करने के लिए आयोजित की गई है। इस मौके पर आगामी चुनावों में संगठन को मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं की एकजुटता बढ़ाने और स्थानीय मुद्दों पर प्रभावी रणनीति तैयार करने पर जोर दिया गया।