logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Amravati

Amravati: जो करे पानी बर्बाद उसके खिलाफ करो कार्रवाई, लगाओ पोस्टर; रवि राणा ने अधिकारीयों को दिया आदेश


अमरावती: बडनेरा विधायक रवि राणा ने पानी की बर्बादी और लंबित बिलों को लेकर बड़ी कार्रवाई करने का आदेश दिया है। राणा ने कहा, "जिन उपभोक्ताओं पर जलापूर्ति का बड़ा बकाया है, उनके पानी के कनेक्शन काट दिए जाएं। अनधिकृत नल कनेक्शन लेने वालों और पेयजल का अत्यधिक उपयोग करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करें। उनका नाम पेपर में देकर सार्वजनिक करें।" राणा ने आगे कहा कि, इन कार्रवाई से आम लोगों को न्याय मिलेगा।"

सोमवार को राणा ने जल संकट को लेकर समीक्षा बैठक की। महाराष्ट्र जीवन प्राधिकरण के मालटेकड़ी कार्यालय में यह बैठक हुई। जहां राणा ने  उपस्थित सभी शहरी व ग्रामीण लोगों की समस्याएं सुनीं। राणा ने कहा, "ऊपरी वर्धा बांध में पर्याप्त जल भंडारण है। उद्योग और कृषि के लिए आरक्षित जल का उपयोग भी कम है। फिर भी पानी की कमी कैसे है? उन्होंने दृढ़तापूर्वक कहा, "यह जारी नहीं रहेगा।" राणा ने सुझाव दिया गया कि जिन स्थानों पर पानी नहीं पहुंचता है, वहां के लिए योजना बनाकर कार्यक्रम तैयार किया जाना चाहिए।

शिकायत सुनने के बाद अधिकरी को बाहर निकाला

बेलपुरा, फारेस्ट कॉलोनी, राहुल कॉलोनी, यशोदा नगर, नवाथे, जेवड़ नगर, मोती नगर, चैतन्य कॉलोनी क्षेत्र, बडनेरा नई बस्ती, पुरानी बस्ती आदि स्थानों से शिकायतें लगातार बढ़ रही हैं। विधायक रवि राणा ने नागरिकों के गुस्से के कारण संबंधित क्षेत्र के शाखा अभियंता मोरेश्वर अजने को बैठक से बाहर जाने को कहा। इन सभी कार्यों को स्वीकृत करने एवं पूर्ण करने की जिम्मेदारी अधिशासी अभियंता को सौंपी गई।