logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

'औरंगजेब भारत के लिए आदर्श नहीं', बाबा रामदेव ने डोनाल्ड ट्रम्प की नीतिया को बताया टैरिफ आतंकवाद को बढ़ावा देने वाला बताया


नागपुर: फिल्म छावा के रिलीज के बाद महाराष्ट्र सहित देश में औरंगजेब को लेकर फिर एक बार बहस छिड़ गई है। एक तरफ जहाँ औरंगजेब को क्रूर शासक बताया जा रहा है, दूसरी तरफ कुछ लोग उसका समर्थन भी कर रहे हैं। इसी बहस के बीस छत्रपति संभाजी नगर से औरंगजेब की कब्र को हटाने की मांग शुरू हो गई है। वहीं इस विवाद में बाबा रामदेव ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। रामदेव ने कहा कि, हमारी माताओं-बहनों पर अत्याचार करने वाला व्यक्ति हमारा आदर्श नहीं हो सकता है। इसी के साथ योग गुरु ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की नीतिया को बताया टैरिफ आतंकवाद को बढ़ावा देने वाला बताया है।

बाबा रामदेव नागपुर में पतंजलि फूड पार्क के उद्घाटन के अवसर पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा, ‘‘औरंगजेब भारत के लिए आदर्श नहीं है। औरंगजेब का वंश एक लुटेरा वंश था। चाहे वह बाबर हो या उसका परिवार, वे भारत को लूटने आये थे। उसने हजारों महिलाओं के साथ बलात्कार किया। ये लोग हमारे आदर्श नहीं हो सकते। बाबा रामदेव ने कहा, "हमारे आदर्श छत्रपति शिवाजी महाराज हैं।"

धार्मिक आतंकवाद को दिया जा रहा बढ़ावा

कैलिफोर्निया में एक हिंदू मंदिर पर हमला किया गया। उन्होंने इस पर टिप्पणी भी की है। रामदेव ने कहा, "यूरोप, अमेरिका और ब्रिटेन में सनातन धर्म को निशाना बनाया जा रहा है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि धार्मिक आतंकवाद को बर्दाश्त किया जा रहा है। बाबा रामदेव ने कहा, "इसके लिए सभी देशों को समाधान ढूंढना चाहिए, भारत को इसके लिए पहल करनी चाहिए।"

ट्रम्प की नीति टैरिफ आतंकवाद को दे रही बढ़ावा 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों पर भी योग गुरु ने टिप्पणी की। रामदेव ने कहा, "ट्रम्प टैरिफ आतंकवाद को एक नए स्तर पर ले गए हैं। उन्होंने लोकतंत्र को कुचल दिया है। वे विश्व बैंक की भी बात नहीं सुनते। डोनाल्ड ट्रम्प डॉलर के मूल्य में वृद्धि करके तथा गरीब विकासशील देशों की मुद्रा के मूल्य को कम करके एक प्रकार का आर्थिक आतंकवाद कर रहे हैं। ट्रम्प, पुतिन, शी जिनपिंग भरोसेमंद नहीं हैं। भारत को विकसित बनाया जाना चाहिए. कुछ शक्तिशाली देश विश्व को विनाश की ओर ले जाने का काम कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने भारतीयों से एकजुट होकर एक मजबूत राष्ट्र बनाने और विनाशकारी ताकतों को जवाब देने की अपील की।