logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में ‘कॉर्पोरेट जिहाद’ का बड़ा खुलासा! रियाज़ काज़ी गिरफ्तार, 23 अप्रैल तक पुलिस रिमांड ⁕
  • ⁕ यवतमाल के रालेगांव से 34 आदिवासी लड़कियां लापता, 6 महीनों में सामने आया चौंकाने वाला मामला ⁕
  • ⁕ भेंडवल की भविष्यवाणी जारी – इस साल कैसा रहेगा मानसून? देश के नेतृत्व को लेकर भी किया गया बड़ा दावा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर BJP विवाद पर प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र चव्हाण बोले - मेरे नियंत्रण से बाहर है चंद्रपुर का विवाद ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

नामांकन रद्द होने पर भड़की रश्मि बर्वे, कहा- दुर्गा का रूप लेकर विरोधियों को कर दूंगी भस्म


नागपुर: कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। जाँच के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी ने रश्मि बर्वे के नामांकन फार्म को अवैध मानते हुए रद्द कर दिया है। वहीं उनके पति श्याम कुमार बर्वे के नमांकन को वैद्य पाया है। नामांकन रद्द होने को राजनीतिक साजिश बताया। राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए बर्वे ने कहा कि, "एक अनुसूचित जाती की महिला से यह लोग डर गए हैं।" इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा कि, "मैं अबला नहीं सबला हूँ, अब दुर्गा का रूप लेकर सभी को भस्म कर दूँगी।"

ज्ञात ही कि, सुनील साल्वे शख्स ने रश्मि बर्वे पर जाती प्रमाण पत्र के लिए फर्जी दस्तावेज का इस्तेमाल करते हुए सामाजिक न्याय और विशेष सहायता विभाग शिकायत दर्ज कराइ थी। शिकायत के पर कार्रवाई करते हुए सामाजिक न्याय विभाग ने जाति सत्यापन समिति को मामले की जांच कर तुरंत रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। इसके बाद आज गुरुवार को जाति सत्यापन समिति ने अनुसूचित जाति की 'चाभर' जाति से संबंधित रश्मि बर्वे का जाति वैधता प्रमाण पत्र रद्द कर दिया। 

इस संबंध में गुरुवार को चुनाव निर्णय अधिकारी के सामने सुनवाई हुई। इस दौरान चुनाव अधिकारी ने बर्वे की जाती वैधता प्रमाण पत्र को रद्द करने का निर्णय लिया है। निर्णय के खिलाफ बर्वे ने चुनाव निर्णय अधिकारी के सामने याचिका लगाई। जिस पर सुनवाई करने के बाद निर्वाचन अधिकारी ने बर्वे का नामांकन रद्द कर दिया।

पति श्याम बर्वे कांग्रेस के उम्मीदवार 

जाँच में एक तरफ जहां रश्मि बर्वे का नामांकन रद्द हो गया, वहीं दूसरी तरफ बर्वे के पति श्याम बर्वे का नामांकन को वैध पाया गया। वहीं अब वैकल्पिक उम्मीदवार के तौर पर पर्चा भरने वाले श्याम बर्वे रामटेक से कांग्रेस के आधिकारिक उम्मीदवार होंगे।