logo_banner
Breaking
  • ⁕ 73 लाख किसानों के खातों में 5000 रूपये जमा, CM देवेंद्र फडणवीस बोले- 21 लाख किसानों का कर्जा हुआ माफ़; किसानों के साथ मंत्री मनाएंगे दीपावली ⁕
  • ⁕ सांसद प्रतिभा धनोरकर को श्याम कुमार बर्वे ने मारा थप्पड़! वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप, आलाकमान के पास शिकायत दर्ज ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Nagpur

भाजपा कांग्रेस नेताओं को प्रलोभन देकर अपने ओर करने का कर रही प्रयास, सांसद बर्वे ने लगाए आरोप


नागपुर: जिला परिषद चुनाव में भले ही अभी देरी हो लेकिन आपसी खींचतान शुरू हो गयी है. एक ओर जहां प्रशासक राज लगने से पहले सत्ता में रही महाविकास आघाड़ी फिर एक बार जिला परिषद की सत्ता में फिर से काबिज होने के लिए राजनीतिक तौर पर प्रयास करती दिखाई दे रही है तो दूसरी तरफ भाजपा ग्रामीण की राजनीति में अपना पुराना वर्चस्व हासिल करना चाहती है. राजनितिक प्रतिद्वंदिता की इस लड़ाई में कांग्रेस ने भाजपा पर उसके नेताओं और पूर्व जिला परिषद सदस्यों को प्रलोभन देकर खुद के साथ जोड़ने का आरोप लगाया है. रामटेक के सांसद श्याम बर्वे ने ये आरोप लगाते हुए ये दावा किया है की कांग्रेस का अब कोई भी नेता भाजपा के प्रलोभन के झांसे में नहीं आयेगा।