logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में शराबी चालक का कहर, दोपहिया को मारी टक्कर; दो घायल, RPTS चौक की घटना ⁕
  • ⁕ Amravati: लाइनमैन की लापरवाही से आदिवासी युवक की मौत, ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग ⁕
  • ⁕ Amravati: क्राइम ब्रांच टीम की जुएं आड़े पर कार्रवाई, 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ चिकन खाने के दौरान हुआ विवाद, चचेरे भाई ने 12 वर्षीय भाई की हत्या; अमरावती जिले के भातकुली की घटना ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सांसद धानोरकर के स्नेहमिलन से वडेट्टीवार गुट की दूरी, चंद्रपुर कांग्रेस में विवाद बरकरार ⁕
  • ⁕ AIIMS नागपुर में रिक्त पदों को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, नियुक्य किया अदालत मित्र; दो हफ्तों में सुधारात्मक सुझावों की सूची देने का दिया निर्देश ⁕
  • ⁕ Nagpur Airport Expansion: AID ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, क्षेत्रीय विकास के लिए एयर कनेक्टिविटी को बताया जरूरी; मांग पूरी न होने पर जनआंदोलन की चेतावनी ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

उद्धव ठाकरे के खिलाफ भाजपा ने खोला मोर्चा, प्रदर्शन कर जलाए सामना की प्रतिया


नागपुर: शिवसेना के मुखपत्र सामना के माध्यम से उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को लेकर की गयी विवादित टिप्पणी को लेकर भाजपा आग बबूला है। विवदित टिपण्णी को लेकर भाजपा नेताओं ने मोर्चा खोल दिया है। शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओ ने उद्धव ठाकरे की शिवसेना के ख़िलाफ़ प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओ ने सामना अख़बार की प्रतिया भी जलाई। इसी के साथ नागपुर में नहीं घुसने देने की चेतावनी भी दी। 

भाजपा शहर अध्यक्ष जीतेन्द्र उर्फ़ बंटी कुकड़े की अगुवाई में बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता शुक्रवारी तालाब स्थित कार्यालय के सामने पहुंचे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने उद्धव ठाकरे और संजय राऊत के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। इस दौरान दोनों नेताओं की तस्वीर और सामान की प्रतियां भी जलाई। 

इस दौरान शिवसेना नेताओं को चेतवानी देते हुए शहर अध्यक्ष कुकड़े ने कहा, “उद्धव ठाकरे की जब से मुख्यमंत्री पद गया और मातोश्री गए हैं तब से वह और उनके सहपाठी संजय राउत रास्ता में उतारकर लड़ाई करने की स्थिति नहीं रह गई है। उनके कार्यकर्ता एकनाथ शिंदे के साथ हैं, इस कारण वह अब सामना कम लेख लिखकर अपनी खीज निकाल रहे हैं। उद्धव को अपने पिता का मान रखना चाहिए। भाजपा सत्ता के लिए लालची नहीं है। इसी के साथ चेतावनी देते हुए कुकड़े ने कहा, ”दोबारा अगर इस तरह की बात कही गई तो हम उद्धव और संजय राउत को नागपुर में घुसने नहीं देंगे। 

क्या कहा था सामना में?

सामना में लिखे लेख में उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर बेहद निचले स्तर की भाषा का प्रयोग करते हुए टिप्पणी की थी। सामना में लिखा था कि, देवेन्द्र फड़णवीस पहले एक संवेदनशील व्यक्ति थे, लेकिन 'उप' होने के बाद उन्होंने अपनी संवेदनशीलता खो दी और अहंकार के दानव बन गये। इसलिए उनकी मानसिक स्थिति को समझना जरूरी है। चूंकि वे अक्सर मूर्छित अवस्था में रहते हैं, इसलिए उन्हें राम प्रहरी की सच्चाई समझ में नहीं आती और उन्हें यह संकेत दिखाई देता है कि भांग दोपहर की धूप में अधिक चढ़ती है।