logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Breaking News: कुही तहसील के सुरगाव स्तिथ बंद खदान में मिले पांच लोगों के शव; सभी रविवार से थे लापता


नागपुर: नागपुर जिले (Nagpur District) के कुही तहसील (Kuhi Tahsil) के सुरगाव (Surgaon) स्थित एक पुराने बंद पड़े खदान में पांच लोगों के शव मिले हैं। मृतकों में एक पुरुष, दो महिला और दो बच्चे शामिल है। सोमवार दोपहर को सभी के शव बरामद हुए। घटना की जानकारी मिलते ही कुही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को बाहर निकाला। सभी मृतक रविवार से लापता था, जिसकी रिपोर्ट नागपुर शहर के तहसील थाने में दर्ज कराइ गई थी। 

मृतकों की पहचान रोशनी चंद्रकांत चौधरी (32) मोहित चंद्रकांत चौधरी (12) लक्ष्मी चंद्रकांत चौधरी (10) धुले निवासी सहित रज्जो राऊत (25) इतिराज अंसारी (20) नागपुर निवसी के रूप में हुई है। 

पुलिस से मिली प्राथमिक जानकारी के अनुसार, सभी लोग रविवार से लापता थे। सभी के गुमशुदगी की शिकायत नागपुर शहर के तहसील थाने में दर्ज कराई गई। सोमवार को दोपहर एक से चार बजे के बीच पुलिस को सभी के शव कुही तहसील के सुरगाव स्थित एक खदान में मिले। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को बाहर निकलकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एक साथ पांच लोगों के शव मिलने से हड़कंप मच गया है। वहीं लापता होने की रिपोर्ट दर्ज होने के कारण पुलिस जाँच में जुट गई है कि, यह हादसा है, आत्महत्या है या हत्या।