logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Maharashtra

प्रशांत कोरटकर के घर पर भी हो बुलडोजर कार्रवाई, महाविकास अघाड़ी के नेताओं ने राज्य सरकार से की मांग; शेलार ने दिया जवाब


मुंबई: छत्रपति शिवाजी महाराज के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले कथित पत्रकार प्रशांत कोरटकर को कोल्हापुर पुलिस ने तेलंगाना से गिरफ्तार कर लिया है। कोरटकर की गिरफ़्तारी के बाद से विपक्षी महाविकास अघाड़ी के नेताओं ने नागपुर हिंसा के आरोपियों के तर्ज पर कोरटकर के घर पर भी बुलडोजर की कार्रवाई करने की मांग शुरू कर दी है। विपक्षी नेताओं का कहना है कि, छत्रपति शिवाजी महाराज पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले के घर पर भी बुलडोजर चलना चाहिए।"

कांग्रेस विधायक नाना पटोले ने कहा कि, "मैं रोज इस मामले में बोल रहा हूँ। कोरटकर और सोलापुरकर पर नागपुर हिंसा में जो लोग गिरफ्तार किये गए हैं, और जिस तरह की बुलडोजर कार्रवाई की गई है वह उनपर क्यों नहीं की जा रही है? एक मुस्लिम पर जब इस तरह की कार्रवाई हो सकती है तो कोरटकर पर भी वैसी ही कार्रवाई की जानी चाहीये। सभी को सामान न्याय मिले यही हमारी भूमिका है।"

मुस्लिम वोटों के लिए कर रहे मांग

शिवसेना और कांग्रेस नेताओं के बयान पर भाजपा नेता और राज्य संस्कृति मंत्री आशीष शेलार ने जवाब दिया है। शेलार ने कहा कि, अल्पसंख़्यकों के वोट के लिए इस तरह की मांग नेताओं द्वारा की जा रही है। तुष्टिकरण के लिए इस तरह की मांग की जा रही है।