logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

जल्द होगा कैबिनेट विस्तार, देवेंद्र फडणवीस बोले- ये नेता तारीख की करेंगे घोषणा


नागपुर: राज्य में कैबिनेट विस्तार को लेकर लगातार चर्चाओं का दौर जारी है। नेता,विधायक सहित आम नागरिक भी इसको लेकर लगातार इंतजार में बैठे हुए हैं। सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद से अब शिंदे-फडणवीस सरकार को समर्थन दे रहे विधायकों ने अब खुलकर कैबिनेट विस्तार करने की मांग करने लगी है। वहीं इन मांगों के बीच राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बड़ी जानकारी दी है।

दिल्ली दौरा समाप्त होने के बाद नागपुर पहुंचे। जहां पत्रकारों से बात करते हुए फडणवीस ने कहा, "राज्य कैबिनेट का विस्तार ही होने वाला है।" वह कब होगा इसके सवाल पर फडणवीस ने कहा, "इसकी जानकारी मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दी।"

मिलकर लड़ेंगे सभी चुनाव

आगामी चुनाव को लेकर बोलते हुए कहा कि, “अगली जितने भी चुनाव है, वह हम साथ मिलकर लड़ेंगे। लोकसभा से लेकर तहसील स्तर के चुनाव एक साथ लड़ने और उसके लिए पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बनाने पर भी चर्चा की है।”

यह भी पढ़ें: दिल्ली दौरे पर पटोले के किये प्रहार पर फडणवीस का जवाब, कहा- टॉयलेट जाने के लिए आलाकमान की अनुमति लेने वाले हमें न बताएं