logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

चंद्रशेखर बावनकुले का बड़ा बयान, बोले- शरद पवार एक दिन स्वीकार करेंगे मोदी का नेतृत्व


नागपुर: पिछले हफ्ते एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार और उपमुख्यमंत्री अजित पवार के बीच हुई मुलाकात से चर्चा छिड़ गई थी. मुलाकात के बाद शरद पवार और अजित पवार ने बताया कि यह राजनीतिक नहीं पारिवारिक मुलाकात थी। इस पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रशेखर बनावकुले ने टिप्पणी की है। नागपुर में पत्रकारों से बात करते हुए बावनकुले ने कहा, "अगर एक ही परिवार के दो लोग मिलते हैं तो इसे राजनीतिक नहीं माना जाना चाहिए। लेकिन, एक समय आएगा जब शरद पवार एक दिन मोदी के नेतृत्व को स्वीकार करेंगे, यह देखकर कि भारत मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है।"

बावनकुले ने कहा, “हर चीज़ का एक समय होता है, उसके लिए इंतज़ार करना पड़ता है। भले ही आज शरद पवार मोदी के नेतृत्व को स्वीकार नहीं करते, लेकिन समय बदलता रहता है। एक दिन शरद पवार को लगेगा कि देश मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है। बाद में हम शरद पवार में बदलाव देखेंगे. हम इसे मजबूर नहीं कर सकते।"

अजित पवार के भाजपा के साथ आने को लेकर विपक्षी दलों द्वारा हो रहे हमले पर बावनकुले ने कहा, “अजित पवार ने राष्ट्र निर्माण के लिए बीजेपी का समर्थन किया है. अजित पवार मोदी के संकल्प का समर्थन करने के लिए सरकार में आये हैं।  शिंदे के नेतृत्व में देवेंद्र फड़नवीस और अजीत पवार राज्य भर में घूम रहे हैं।”