logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

नागपुर मनपा चुनाव अकेली लड़ेगी कांग्रेस, विधायक विकास ठाकरे बोले- पांच साल से कर रहे तैयारी, 151 सीटों पर मजबूत स्थिति; अनिल देशमुख पर भी कसा तंज


नागपुर: नागपुर शहर कांग्रेस अध्यक्ष विकास ठाकरे ने आगामी मनपा चुनाव में अपने दम पर लड़ने की बात कही है। ठाकरे ने कहा कि, नागपुर में हमेशा कांग्रेस का गढ़ रहा है। हम पांच साल से चुनाव की तैयारी में लगे हुए हैं। यहां मुख्यतः लड़ाई भाजपा और कांग्रेस की रही है। यहाँ तीसरी पार्टी का नाम पत्र वजूद रहा है। इसलिए स्वाभाविक है लड़ाई दो दलों में ही होनी है। वहीं एनसीपी नेता अनिल देशमुख के 100 सीटों पर तैयारी पर बोलते हुए कहा कि, सभी के लिए मैदान खुला हुआ है, उन्हें 100 नहीं 151 सीटों पर तैयारी करनी चाहिए। 

यूसीएन न्यूज़ से ख़ास बातचीत करते हुए ठाकरे ने कहा कि, "2019 विधानसभा चुनाव से हम नागपुर मनपा चुनाव की तैयारी में लगे हुए हैं। कांग्रेस पार्टी और कार्यकर्ता लगातार आंदोलन हो या अन्य तरह से लगे हुए हैं। लोकसभा चुनाव, विधानसभा चुनाव हम लड़ते आ रहे है। इसलिए मनपा चुनाव के लिए भी हम पूरी तरह तैयार हैं।"

अपने दम पर नागपुर मनपा चुनाव के सवाल पर ठाकरे ने कहा, "नागपुर शहर के मतदाताओं की विचारधारा कांग्रेस और बीजेपी के साथ ही रही है। मुख्या चुनाव कांग्रेस और भाजपा के बीच ही रही है। छोटी मोती पार्टियां जरूर हैं लेकिन मुख्य चुनाव दोनों दलों के बीच ही होता आता रहा है।" उन्होंने आगे कहा, "हमारे पास 1500 से ज्यादा लोगों ने टिकट के लिए आवेदन किया है, हमें 151 सीटों पर उम्मीदवारी देना है। सभी जगहों पर कांग्रेस की तैयारी पूरी हो गई है, और मुझे यकीन मुझे कांग्रेस मजबूती से चुनाव लड़ेगी।" हालांकि, ठाकरे ने यह भी कहा कि, गठबंधन में शामिल पार्टिया सही सीटों पर मानेगी तो जरूर इसपर विचार किया जाएगा।

एनसीपी 151 सीटों पर लड़ें चुनाव 
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी नेता अनिल देशमुख ने नागपुर मनपा की 100 सीटों पर दावा किया। देशमुख ने कहा कि, हमने शहर की 100 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी है। देशमुख के दावे पर ठाकरे ने भी अपनी तरह से जवाब दिया। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, "मैदान सभी के लिए खुला हुआ है। उन्हें 100 नहीं 151 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी करनी चाहिए।" ठाकरे ने आगे कहा, "हमें दावे के साथ पुराना इतिहास भी देखना चाहिए। पहले एनसीपी एक थी अब दो हो चुकी है।"