logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

"पीएम मोदी की हत्या करने के लिए निर्माण कंपनी ने किया निम्न दर्जे का निर्माण", राजकोट किले की घटना पर शरद पवार गुट नेता का बड़ा आरोप


नागपुर: सिंधुदुर्ग जिले में स्थित राजकोट किले पर बने छत्रपति शिवाजी महाराज का पुतले गिरने की घटना को लेकर राज्य में सियासत तेज है। विपक्षी महाविकास अघाड़ी लगातर इस घटना को लेकर राज्य की महायुति सरकार पर हमलावर है। अघाड़ी नेताओं द्वारा निर्माण में सरकार पर पैसे खाने का भी आरोप लगा रही है। इसी बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शरद पवार के नेता दुनेश्वर पेठे ने बड़ा दावा कर दिया है। पेठे ने घटना को साजिश बताते हुए कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हत्या करने के लिए जानबूझकर निम्न दर्जे के पुतले का निर्माण किया गया था। इसी के साथ पेठे ने मामले से जुड़े हुए अधिकारीयों पर कार्रवाई करते हुए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से इस्तीफे की मांग की। 

दुनेश्वर पेठे ने कहा कि, "मालवण में जो पुतला गिरा है उसके पीछे कोई साजिश है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित राज्यपाल वहां मौजूद थे। हमें ऐसा लगता है जिस कंपनी ने पुतले का निर्माण किया गया वह निम्न दर्जे का था। पुतले के निचे दबाकर प्रधानमंत्री मोदी की मौत हो जाये इसको लेकर अधिकारीयों और ठेकेदारों की कोई साजिश नहीं थी।"

उन्होंने आगे कहा, "राज्य में सालो से पुतले और किले खड़े हुए हैं, लेकिन आठ महीने पहले बना पुतला टूटकर गिर गया। महाराष्ट्र की इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ।" उन्होंने आगे कहा, "पुतला निर्माण के दौरान जंग लगे हुए नटबोल्ड और सरिया का इस्तेमाल किया गया। इसलिए हम इस मामलेमे शामिल सभी अधिकारीयों के खिलाफ कार्रवाई सहित राज्य के प्रमुख होनेके नाते मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से इस्तीफे की मांग करते हैं।"