logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Politics

कांग्रेस में होगा एनसीपी का विलय! चर्चाओं का दौर तेज, एनसीपी के विलय की चर्चाओं पर नाना पटोले ने लगाई मुहर


नागपुर: शरद पवार की अगुवाई वाली एनसीपी के कांग्रेस में विलीन होने की चर्चा फिर एक बार शुरू हो गई है। वहीं इन चर्चाओं पर स्पष्टीकरण देते हुए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि, प्रस्ताव पहले दिया गया था, लेकिन अब उसपर कार्रवाई शुरू हुई है। शरद पवार और सुप्रिया सुले का जिक्र करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि, मतों का विभाजन रुके सभी  चाहते हैं कांग्रेस के साथ रहे। 

पटोले ने कहा, “एनसीपी एसपी का प्रस्ताव पहले से ही मौजूद था। अब कई लोगों को लगता है कि केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने जिस तरह से संवैधानिक संस्थाओं को कमज़ोर किया है, संविधान को कमज़ोर किया है और देश की संपत्ति बेची है, उसे देखते हुए देश को बचाने की ज़रूरत है। उनका मानना ​​है कि कांग्रेस के साथ मिलकर ही ऐसा किया जा सकता है।” 

नाना पटोले ने कहा, “अलग-अलग राज्यों की क्षेत्रीय पार्टियों में अब यह समझ बन गई है। चाहे ममता बनर्जी हों, शरद पवार हों या धर्मनिरपेक्ष राजनीति का प्रतिनिधित्व करने वाली कई अन्य पार्टियां हों, सभी को लगता है कि देश को बचाने के लिए उन्हें कांग्रेस के साथ आना चाहिए। वह प्रक्रिया अब शुरू हो चुकी है।”