logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

गडकरी ने भारत सरकार 12 साल के प्रवास के बारे में दी जानकारी, कहा- जो विकास 2014 से पहले देश में नहीं हुआ, वो 12 साल में हुआ है


नागपुर: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार को नागपुर में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में भारत सरकार के 12 वर्षों के प्रवास और इस दौरान किए गए विकास कामों की जानकारी दी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 12 साल का सफर विकास का इतिहास है। जो विकास 2014 से पहले देश में नहीं हुआ, वो 12 साल में हुआ है। उन्होंने कहा कि देश बहुत ज़्यादा विकास हुआ है। रोड नेटवर्क बढ़ रहा है। पोर्ट्स के साथ विकास हुआ है। कनेक्टिविटी बढ़ी है। गडकरी ने कहा कि एयरपोर्ट की संख्या भी बढ़ी है और आज आम आदमी भी प्लेन से यात्रा कर रहा है। 

वहीं, नागपुर के बारे में बात करते हुए गडकरी ने कहा कि हर घर जल योजना की वजह से अब लोगों को पानी मिल रहा है। इसलिए, नागपुर में पानी के लिए अब कोई मार्च नहीं होता। उन्होंने कहा कि नागपुर एयरपोर्ट अब एक इंटरनेशनल एयरपोर्ट बन जाएगा। हमारा मानना ​​है कि एयरक्राफ्ट में किसानों द्वारा बनाए गए एविएशन फ्यूल से ईंधन भरा जाएगा। गडकरी ने दावा किया कि नागपुर शहर में बहुत ज़्यादा विकास का काम हुआ है। हमने नागपुर में उम्मीद से ज़्यादा काम किया है। 

साथ ही, गडकरी ने ईंधन के विकल्प की बात करते हुए बताया कि उन्होंने नागपुर के महापौर और सभी नेताओं से कहा है कि वे अपनी गाड़ियों को वैकल्पिक ईंधन या बायो-ईंधन पर चलाएं और पेट्रोल-डीज़ल का इस्तेमाल बंद करें। हम धान के पुआल यानी पराली से बिटुमेन बना रहे हैं. इससे एविएशन फ्यूल भी बनाया जा रहा है। इसमें पांच प्रतिशत मिलाने पर बातचीत चल रही है।