logo_banner
Breaking
  • ⁕ 73 लाख किसानों के खातों में 5000 रूपये जमा, CM देवेंद्र फडणवीस बोले- 21 लाख किसानों का कर्जा हुआ माफ़; किसानों के साथ मंत्री मनाएंगे दीपावली ⁕
  • ⁕ सांसद प्रतिभा धनोरकर को श्याम कुमार बर्वे ने मारा थप्पड़! वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप, आलाकमान के पास शिकायत दर्ज ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Maharashtra

प्रणीत मोरे के शो के विवाद पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दी प्रतिक्रिया, कहा - अभिव्यक्ति की आज़ादी का गलत इस्तेमाल नहीं होना चाहिए


मुंबई: '370 बिरयानी' वाले कॉमेडी शो के विवाद पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, “भारत के संविधान ने सभी को अभिव्यक्ति की आज़ादी दी है। लेकिन साथ ही, संविधान ने यह भी सुनिश्चित किया है कि इस आज़ादी का गलत इस्तेमाल न हो।” 

फडणवीस ने कहा कि जब अभिव्यक्ति की कोई सीमा नहीं रहती, तो यह नागरिकों के सम्मान के साथ जीने के अधिकार का उल्लंघन करती है, और हमारा संविधान ऐसे उल्लंघन की इजाज़त नहीं देता। इसलिए, मेरा मानना ​​है कि मनोरंजन के तौर पर स्टैंड-अप कॉमेडी का मज़ा सभी लेते हैं - मैं भी लेता हूँ - लेकिन सिर्फ़ मनोरंजन के लिए सामाजिक मर्यादाओं को लांघना और मानवीय गरिमा का उल्लंघन करना गलत है। 

सीएम ने कहा, “यह लोगों के साथ अन्याय है। इसलिए, मुझे लगता है कि स्टैंड-अप कॉमेडी करते समय सभी को गरिमा के बुनियादी नियमों का ध्यान रखना चाहिए।”