logo_banner
Breaking
  • ⁕ 2013 यौन उत्पीड़न मामला: तरुण तेजपाल दोषी करार, बॉम्बे हाईकोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर महापालिका में बदलते सियासी समीकरण, मुनगंटीवार समर्थक महापौर को वडेट्टीवार खेमे का सहारा ⁕
  • ⁕ 7 करोड़ 68 लाख की ठगी का पर्दाफाश, महिलाओं को कर्ज का झांसा देकर करोड़ों का खेल; मास्टरमाइंड मंदा गुमगावकर गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ एलोपैथी अभ्यास की अनुमति के खिलाफ डॉक्टरों का आंदोलन, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन कर रही है सरकार ⁕
  • ⁕ यातायात पुलिस का 'गांधीगिरी' पैटर्न! अकोला में हेलमेट पहनने वालों का गुलाब देकर स्वागत, तो नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई ⁕
  • ⁕ नागपुर में SIR अभियान से हड़कंप, मतदाता सूची से हटने जा रहे करीब 6 लाख नाम! ⁕
  • ⁕ रामटेक में हिट एंड रन, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर; नवविवाहित युवक की मौत, दूसरा गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

बीजेपी-संघ के बीच समन्वय बैठक, मुख्यमंत्री फडणवीस, नितिन गडकरी और बावनकुले रहे मौजूद


नागपुर: भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के बीच आज रविवार को समन्वय बैठक हुई। रेशमबाग स्थित स्मृति भवन में आयोजित इस बैठक मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, मंत्री चंद्रशेखर बवानकुले और सुधीर मुनगंटीवार शामिल हुए। अगामी स्थानीय निकाय और मनपा चुनाव को देखते हुए बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

रेशम बाग स्थित महर्षि व्यास सभागृह में हुई। बैठक सुबह 9 बजे शुरू हुई। बैठक में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले, पूर्व मंत्री सुधीर मुनगंटीवार, विदर्भ के भाजपा विधायक, मंत्री, भाजपा के विदर्भ प्रमुख पदाधिकारी और संघ के विभिन्न प्रमुख संगठनों के पदाधिकारी शामिल हुए। सुबह के सत्र का मार्गदर्शन केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी किया। सूत्रों ने बताया कि जब भाजपा पदाधिकारियों से पूछा गया कि क्या करना है तो संघ ने उन्हें बताया कि कैसे करना है। सूत्रों ने बताया कि गडकरी और फडणवीस ने कार्यकर्ताओं को कमियों से अवगत कराया।

इस चुनाव में मुख्य और अहम मुद्दों पर चर्चा की गई। बूथ स्तर के प्रबंधन से लेकर प्रचार तंत्र की रूपरेखा तक, काम करने के तरीके तय किए गए। इस बैठक में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की मौजूदगी ने यह स्पष्ट कर दिया कि यह चुनाव भाजपा के लिए कितना महत्वपूर्ण है। इस बैठक के बाद भाजपा संगठन की मदद से हम चुनाव में और अधिक प्रभावी ढंग से अपनी ताकत लगा पाएंगे।

आगामी स्थानीय निकाय चुनावों के मद्देनजर इसका विशेष महत्व है। हर साल होने वाली वार्षिक समन्वय बैठक में विभिन्न संगठन पिछले वर्ष किए गए कार्यों का लेखा- जोखा पेश करते हैं। साथ ही अगले साल के कार्यक्रमों की योजना भी इसी बैठक के जरिए बनती है। सूत्रों ने बताया कि संघ ने सुझाव दिया है कि भाजपा को इस बारे में सोचना चाहिए कि आगामी स्थानीय निकाय चुनावों में वह किस तरह व्यापक तरीके से लोगों के सामने जा सकती है।


अक्टूबर में नागपुर, अकोला, अमरावती, चंद्रपुर जैसे महत्वपूर्ण नगर निगमों के साथ- साथ जिला परिषदों के चुनाव होंगे। इसलिए, इस क्षेत्र में राजनीतिक गणित की समीक्षा और अगले छह महीनों के लिए रणनीति तय करने के लिए यह समन्वय बैठक बहुत महत्वपूर्ण थी। संघ के पदाधिकारियों ने स्थानीय स्तर पर लोगों की भावनाओं, स्थानीय समस्याओं, विकास कार्यों की जानकारी और शासकों से अपेक्षाओं के बारे में जानकारी दी। इसके अलावा बैठक में संघ के विदर्भ प्रांत संघचालक दीपक राव तामशेट्टीवार, सह- प्रांत संघचालक श्रीधर गाडगे, नागपुर महानगर संघचालक राजेश लोया और 150 से अधिक वरिष्ठ संघ पदाधिकारी शामिल हुए। भाजपा की ओर से विदर्भ के कई वरिष्ठ नेता और जिला अध्यक्ष भी शामिल हुए। विदर्भ स्तर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 32 विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए।