logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

देवेंद्र फडणवीस को परिणय फुके ने बताया भावी मुख्यमंत्री, कहा- आगामी चुनाव में सभी को पता आप ही बनेंगे सीएम


नागपुर: राज्य में विधानसभा चुनाव के ऐलान में कुछ समय बचा हुआ है, लेकिन उसके पहले मुख्यमंत्री पद को लेकर दावे प्रतिदावे शुरू हो गया है। भाजपा नेता और विधायक परिणय फुके ने देवेंद्र फडणवीस को राज्य का अगला मुख्यमंत्री बता दिया है। फुके ने फडणवीस को संबोधित करते हुए कहा कि, राज्य में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, और सभी को पता है विधानसभा चुनाव के बाद आप ही मुख्यमंत्री बनेंगे।" 

शनिवार को नागपुर में कामगार पुलिस पाटील संघ का आठवां सम्मेलन नागपुर में आयोजित किया गया। जहां बोलते हुए फुके ने यह बात कही। इस सम्मेलन में गृहमंत्री देवेंद्र फडणवीस, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले, परिणय फुके सहित संघ से जुड़े हुए बड़ी संख्या में लोग और पदाधिकारी मौजूद रहे।