logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Bhandara

मंत्रीमंडल विस्तार को लेकर शिंदे समर्थक विधायकों में बढ़ा असंतोष, नरेंद्र भोंडेकर ने सरकार को दी चेतावनी


भंडारा: शिंदे-फडणवीस सरकार के समर्थन देने वाले विधायकों में असंतोष बढ़ता जा रहा है। शिंदे गुट में शामिल और निर्दलीय विधायक लगातार मंत्रिमंडल विस्तार की मांग कर रहे हैं। इसी बीच भंडारा से निर्दलीय सांसद नरेंद्र भोंडेकर ने सरकार को चेतवानी दे दी है। मंगलवार को पत्रकारों से बोलते हुए कहा कि, "मंत्रिमंडल विस्तार का समय आ गया है। मुझे मंत्री पद अगर नहीं मिला तो चलेगा, किसी शिवसेना और भाजपा के कार्यकर्ता को मंत्री बनाया जाए। लेकिन, अब अगर बाहर का पालकमंत्री दिया तो उसका जरूर विरोध होगा।"

मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर पूछे सवाल पर जवाब देते हुए भोंडेकर ने कहा, "जिले का विकास करना है तो जिले का एक पालक मंत्री होना चाहिए। यदि आप मुझे मंत्री पद नहीं देते हैं, तो भाजपा या शिवसेना कार्यकर्ता को मंत्री पद दें। अन्य जिले की तरह भंडारा जिले को भी स्थानीय पालक मंत्री मिलना चाहिए।" उन्होंने आगे कहा, "अब मंत्रिमंडल का विस्तार होना चाहिए, यह मेरी ही नहीं, सभी विधायकों की भावना है। एक साल से सिर्फ 20 मंत्री प्रदेश के प्रभारी रहे हैं और अब पूरा मंत्रिमंडल बन जाना चाहिए।"

भोंडेकर ने कहा, "भंडारा जिले के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए। बाहरी जिलों के मंत्रियों को भंडारा का पालकमंत्री बनाने से जिले का विकास अवरूद्ध होगा। इसलिए स्थानीय जनप्रतिनिधि या कार्यकर्ता को यह पद देना चाहिए। अगर ऐसा नहीं होता है तो हम बाहरी का जोरदार विरोध करेंगे।"