logo_banner
Breaking
  • ⁕ अब आउटर रिंग रोड में दौड़ेगी 12 मीटर लंबी EKA बस, बढ़ती दुर्घटनाओं और नागरिकों की सुरक्षा को देखते मनपा का बड़ा निर्णय ⁕
  • ⁕ Nagpur: लगातार नोटिस देने के बाद भी भवन मालिक ने नहीं तोड़ा भवन, मनपा ने खुद बुलडोजर चला किया ध्वस्थ ⁕
  • ⁕ बल्लारपुर क्षेत्र के कोल यार्ड में आग, एक सप्ताह से सुलग रहा कोयला; वेकोलि अधिकारियों की लापरवाही, करोड़ों का नुकसान ⁕
  • ⁕ Chandrapur: नशे का कारोबार किया तो पूरी संपत्ति होगी सील, ड्रग तस्करी में शामिल पान दुकान पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Nagpur: व्हाट्सऐप पर मुनाफे का झांसा.., ई-कॉमर्स निवेश के नाम पर 4.45 लाख की साइबर ठगी ⁕
  • ⁕ Gondia: दासगांव में बड़ा हादसा: तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप ने 3 साल की बच्ची को कुचला, मौके पर ही मौत ⁕
  • ⁕ MPSC परीक्षाओं पर बड़ा फैसला: ऑनलाइन परीक्षा अगस्त 2027 तक टली, तब तक ऑफलाइन ही होंगी सभी परीक्षाएं ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Maharashtra

"फडणवीस और मेरी तस्वीरें जगजाहिर, इसमें कुछ नया नहीं, केवल फडणवीस को बदनाम करना मकसद"


मुंबई: पिछले दो दिनों से राज्य की राजनीति में लगातार समित कदम के नाम की चर्चा हो रही है. अनिल देशमुख ने दावा किया है कि समित कदम उनके पास ईडी की कार्रवाई से बचाने के लिए देवेंद्र फड़णवीस का प्रस्ताव लेकर आए थे. इसके बाद अनिल देशमुख ने यह भी दावा किया कि समित कदम और देवेंद्र फड़णवीस के बीच घरेलू संबंध थे. अब इस पर समित कदम ने प्रतिक्रिया दी है.

समित कदम ने मीडिया से बातचीत में कहा, “अनिल देशमुख द्वारा दिखाई जा रही देवेंद्र फड़णवीस के साथ मेरी तस्वीरें मशहूर हैं. वे वही तस्वीरें दिखाते रहते हैं.” उन्होंने कहा कि ये सब केवल देवेंद्र फड़णवीस को नुकसान पहुंचाने के मकसद से किया जा रहा है. 

समिट ने कहा, “इस बारे में मैंने कल मीडिया के सामने अपनी राय व्यक्त की थी. अनिल देशमुख ने देवेंद्र फड़णवीस के साथ मेरी तस्वीरें दिखाईं. इसमें कुछ भी नया नहीं है. उन्होंने वे तस्वीरें दिखाईं जो मेरे फेसबुक और इंस्टाग्राम पर हैं. उन्होंने इसमें कोई जासूसी नहीं की है. मेरी और फड़णवीस की तस्वीरें काफी चर्चित हैं. कई अखबारों में भी छपी हैं.”

उन्होंने कहा कि जन सुराज्य शक्ति 2016 से हमारी स्वतंत्र पार्टी है. मैं इसका प्रदेश अध्यक्ष हूं. एनडीए का घटक दल बनने के बाद हमें पार्टी के काम के लिए विभिन्न बैठकों में आमंत्रित किया गया. प्रधानमंत्री मोदी की ओर से हमें राज्य में विभिन्न बैठकों के लिए आमंत्रित किया जाता है. फड़णवीस के साथ बैठक हुई. साथ ही पार्टी के अन्य नेताओं से भी मुलाकात की. इसलिए मुझे नहीं लगता कि यह कोई बड़ी बात है. समित कदम ने ये भी कहा कि उनके द्वारा दिखाई गई तस्वीरें दुनिया भर में मशहूर हैं.