logo_banner
Breaking
  • ⁕ 1 अगस्त से एसटी में रियायत के लिए स्मार्ट कार्ड अनिवार्य, राज्यभर में 51 लाख यात्रियों ने कराया पंजीकरण ⁕
  • ⁕ Nagpur: धर्मांतरण के दबाव और शोषण का आरोप, दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार ⁕
  • ⁕ Bhandara: वरठी में दीये की बत्ती से लकड़ी के पुराने घर में लगी आग; जान का नुकसान नहीं, घर में रखा सामान जला ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में एमडी ड्रग्स की बिक्री, क्राइम ब्रांच ने दो को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ बढ़ता जा रहा मानसून का इंताजर, उमस और गर्मी से नागरिक परेशान; विदर्भ में तापमान फिर 44 डिग्री के पार ⁕
  • ⁕ अमरावती में भारी हंगामा: किरीट सोमैया की गाड़ी के आगे लेटे MIM कार्यकर्ता, पुलिस ने बल प्रयोग कर हटाया ⁕
  • ⁕ खड़ी निजी बस में लगी आग, टेकड़ी रोड के एमपी बस स्टैंड की घटना; परिसर में मचा हड़कंप ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

महायुति की गलत नीतियों से किसान आत्महत्या करने पर मजबूर, वडेट्टीवार बोले- कर्जमाफी पर समिति बना सरकार कर रही टाइम पास


नागपुर: महाराष्ट्र कांग्रेस ने बच्चू कडु के आंदोलन को अपना समर्थन दिया है। विधायक विजय वडेट्टीवार ने कहा कि, महाराष्ट्र किसान आत्महत्या का हब बन गया है, महायुति के झूठे आश्वासन और गलत नीतियों के कारण किसान आत्महत्या के लिए मजबूर है। इसलिए जो किसानो के मुद्दे कर खड़ा होगा उसे हमारा समर्थन रहेगा। कर्जमाफी के लिए समिति बनाये जाने की घोषणा पर भी वडेट्टीवार ने सरकार पर हमला बोला। कांग्रेस नेता ने कहा, "टाइम पास और समय बर्बाद करने के लिए सरकार यह कर रही है। 

वडेट्टीवार ने कहा, "रोहित पवार खुद महाविकास आघाड़ी के तौर पर बच्चू कडू के आंदोलन में गए थे, पवार साहब ने बुलाया था और कांग्रेस ने पहले ही अपना रुख साफ कर दिया है, हम किसानों के साथ हैं। हम बच्चू कडू के आंदोलन का समर्थन करते हैं क्योंकि वह किसानों के मुद्दों को लेकर लड़ेंगे और हम उनका साथ देंगे। सरकार ने किए गए वादों को पूरा नहीं किया है और लोगों और किसानों को धोखा देने का पाप किया है।"

उन्होंने आगे कहा, "महाराष्ट्र आत्महत्या करने वाले किसानों का केंद्र बन गया है। सबसे ज्यादा आत्महत्याएं महाराष्ट्र में हो रही हैं। पिछले दो सालों में प्राकृतिक आपदाओं के कारण किसान संकट में हैं, सरकार ने उन्हें कोई मदद नहीं की है। किसानों को मझधार में छोड़कर उन्हें सिर्फ हिंदू मुसलमान बनाने से लोगों का भला नहीं होगा।"

कर्जमाफी पर बोलते हुए कांग्रेस नेता ने कहा, "2019 में जब हमारी सरकार सत्ता में आई, तो हमने 39,000 करोड़ रुपये के ऋण माफ किए। हमारी सरकार की नीति भारत में नियमित ऋण वाले लोगों की मदद करना था। सरकार ने समिति गठन करने का निर्णय लिया है यह केवल समय की बर्बादी और टाइमपास करने के लिए है।" उन्होंने कहा, " हमें 14,000 करोड़ रुपये पाने के लिए उत्पाद शुल्क बढ़ाना पड़ा, और हम मुंबई में लाखो करोडो की जमीन अडानी को दान कर रहे हैं।"