किसानों को 50 हजार रूपये प्रति हेक्टर मिले मुआवजा, विदर्भ दौरे पर पहुंचे रोहित पवार ने की मांग; दिशा सालियान मामले पर भी कही बड़ी बात
नागपुर: विदर्भ सहित राज्य में मानसून का मौसम समाप्त होने को आ गया है, लेकिन तय मुताबिक बारिश नहीं हुई है। विदर्भ में 35 प्रतिशत तो मराठवाड़ा को 45 प्रतिशत कम बारिश हुई है। जिसके कारण फसलों को भारी नुकसान हुआ है। सोयाबीन, कपास जैसी फैसले खेतो में सुख गई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-शरद पवार के विधायक रोहित पावर ने सरकार से किसानों को 50 हजार रुपये और खेती पर निर्भर रहने वाले मजदूरों के प्रत्येक परिवार को 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता घोषित करने की मांग की। पवार मंगलवार को वर्धा दौरे पर पहुंचे, जहां एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने यह मांग की।
उल्लेखनीय है कि, बीते 15 दिनों में पवार दूसरी बार विदर्भ दौरे पर पहुंचे। एनसीपी विधायक ने अपने दौरे को लेकर पूछे सवाल पर जवाब देते हुए कहा, "जहां भी लोगों को परेशानी होती है, वहां हमारा ध्यान रहता है। आज विदर्भ में बड़ी संख्या में लोग गंभीर समस्याओं का सामना कर रहे हैं। इस समय सबसे बड़ी समस्या सूखे की है। विदर्भ में 45 प्रतिशत कम बारिश हुई है।"
उन्होंने आगे कहा, "आज हम कारंजा लाड जाएंगे, जहां बड़ा मोर्चा आयोजित किया गया है। इसके बाद वर्धा जाएंगे। वन्य प्राणियों के कारण किसानों को काफी परेशानी हो रही है। इसी मुद्दे को लेकर आयोजित मोर्चे में हम शामिल होंगे।
उन्होंने आगे कहा, "आज हम कारंजा लाड जाएंगे, जहां बड़ा मोर्चा आयोजित किया गया है। इसके बाद वर्धा जाएंगे। वन्य प्राणियों के कारण किसानों को काफी परेशानी हो रही है। इसी मुद्दे को लेकर आयोजित मोर्चे में हम शामिल होंगे।
पवार ने आगे कहा, "सूखे की बात करें तो मराठवाड़ा में 55 प्रतिशत कम बारिश हुई है, जबकि पश्चिमी महाराष्ट्र में 30 से 35 प्रतिशत कम बारिश हुई है। महाराष्ट्र सूखे की मार झेल रहा है, लेकिन सत्ताधारी दल राजनीति में व्यस्त हैं। इसलिए जनता की आवाज और जनता के कार्यकर्ता के रूप में हम मोर्चे निकाल रहे हैं।" उन्होंने कहा, "इसलिए सरकार किसानों को 50 हजार रुपये और खेती पर निर्भर रहने वाले मजदूरों के प्रत्येक परिवार को 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता घोषित करे।"
कैबिनेट में जल्द ले निर्णय
कैबिनेट में जल्द ले निर्णय
admin
News Admin