logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

मतदान के बाद सट्टा बाजार में उतार-चढ़ाव, एक ही नेता फेवरेट, बाकी के बढ़े भाव!


नागपुर: महाराष्ट्र में दूसरे चरण का मतदान समाप्त हो चुका है। एक ओर जहां सभी तरफ के नेता स्वयं की जीत होने का दवा कर रहे हैं। वहीं, दूसरे ओर राजनीतिक विश्लेषक अपने आंकलन में जुटे हैं। साथ ही तीसरी ओर इन सब से भिन्न सट्टा बाजार में भी बदलाव की लहर दिखाई दे रही है।      

चुनाव प्रारंभ होने से पहले और अब दूसरे चरण के लिए मतदान होने के बाद सट्टा बाजार उतार-चढ़ाव हो रहा है। सट्टा बाजार में अब तक केवल नितिन गडकरी फेवरेट चल रहे हैं। वहीं, रामटेक में मुकाबला 50-50 का है। 

जानकारी के मुताबिक, वोटिंग होने के बाद गडकरी का भाव बढ़ गया है। जो भाव पहले 7 से 8 पैसे था, वो अब 50 पैसे तक पहुंच गया है। बगल में रामटेक लोकसभा सीट के लिए चुनाव लड़ने वाले बरवे और पारवे को एक सामान भाव मिल रहा है। खबरें हैं इन दोनों का रेट गडकरी से भी अधिक 90 पैसे पर चल रहा है।      

सट्टा बाजार के आंकड़ों पर नजर डालें महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी और महायुति में टक्कर होने वाली है। चुनाव में कम मतदान इसी ओर इशारा कर रहे हैं। हालंकि, चार जून को जब ईवीएम की सील खुलेगी तभी असली परिणाम सामने आएंगे।