logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में ‘कॉर्पोरेट जिहाद’ का बड़ा खुलासा! रियाज़ काज़ी गिरफ्तार, 23 अप्रैल तक पुलिस रिमांड ⁕
  • ⁕ यवतमाल के रालेगांव से 34 आदिवासी लड़कियां लापता, 6 महीनों में सामने आया चौंकाने वाला मामला ⁕
  • ⁕ भेंडवल की भविष्यवाणी जारी – इस साल कैसा रहेगा मानसून? देश के नेतृत्व को लेकर भी किया गया बड़ा दावा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर BJP विवाद पर प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र चव्हाण बोले - मेरे नियंत्रण से बाहर है चंद्रपुर का विवाद ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Gondia

Gondia: सरकारी खरीद केंद्र पर नहीं बिका धान, किसान ने तहसील कार्यालय में फेंका


गोंदिया: जिला धान का कटोरा कहा जाता है। यहाँ किसान साल में दो बार फसल उगाते हैं, लेकिन किसानों को फसल बचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। धान खरीदी केंद्र पर पंहुचा, लेकिन फसल नहीं बिकी। किसान ने आहात होकर धान की फसल को जिलाधिकारी कार्यालय के सामने लेजाकर फेंक दिया। 

तिरोड़ा तहसील निवासी किसान नरेंद्र रहांगडाले का चिखली में पुश्तैनी खेत है। 2022 के खरीफ सीजन में उन्होंने अपने खेत में धान की फसल लगाई थी. इसके बाद उन्होंने खेती की ई-क्रॉप भी की थी. लेकिन चूंकि उनका सातबारा वन विभाग को दिख रहा था, इसलिए वे सरकारी सहायता प्राप्त अनाज क्रय केंद्र पर धान नहीं बेच सके।

इसके बाद उन्होंने तहसीलदार को बयान देकर उक्त धान से शराब बनाने की अनुमति देने की भी मांग की. लेकिन उसकी भी अनुमति नहीं मिलने से किसानों का धान खराब हो गया। इसलिए उक्त किसानों को कम कीमत पर व्यापारी को धान बेचना पड़ता है. शेष धान को बैलगाड़ी से तहसील कार्यालय लाया गया। इस मौके पर गांव के अन्य किसान भी मौजूद रहे।