logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

"मुझे फांसी पर चढ़ाओ, अगर बाहर आया तो घरो में घुसकर हाल बेहाल कर दूंगा", सुनील केदार ने विरोधियों को दी चेतावनी


नागपुर: मुझ पर लगातार हमले हो रहे हैं। अधिकारीयों के माध्यम से मुझे फंसाने का प्रयास किया जा रहा है। अगली बार मुझे फांसी पर चढ़ा देना ऐसे नहीं छोड़ना, अगर मैं बाहर आया तो सभी के घरों में घुस कर हाल बेहाल कर दूंगा। बुधवार रामटेक लोकसभा सीट (Ramtek Parliamentary Consistency) से कांग्रेस विधायक रश्मि बर्वे (Rashmi Barve) के नामांकन के बाद आयोजित सभा में बोलते हुए पूर्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुनील केदार (Sunil Kedar) ने यह बात कही। 

अपने भाषण के दौरान केदार ने विरोधियों सहित भाजपा पर जमकर हमला बोला। मौजूदा लोकसभा चुनाव को विचारधारा की लड़ाई बताते हुए कहा केदार ने कहा कि, "चुनाव के समय विरोधियों द्वारा एन वेन प्रकर से मुझपर हमला किया जा रहा है। अधिकारीयों के माध्यम से उनपर ये हमले हो रहे हैं। लेकिन न पहले झुका और न अभी झुकने वाला हूँ।"

विरोधियों को चेतावनी देतेहुए कांग्रेस नेता ने कहा, "अब दिन बदलने वाला है। न हमेशा बरसात रहती है और न ही गर्मी। ऋतू बदलती है तो परिस्थति बदलने को समय नहीं लगता। देश का वातावरण पूरी तरह बदल गया है।" उन्होंने आगे कहा, "घबराने का कोई कारण नहीं, क्योंकि मैं घबराता नहीं। सत्ता पक्ष याद रखे मुझपर हमला करने से से अच्छा फांसी दे दो ऐसे छोडो नहीं। अगर अगली बार बाहर आया तो घर घर जाकर हाल बेहाल कर दूंगा।"