logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

बेमौसम बारिश से किसानों को भारी नुकसान, पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने अधिकारियों के साथ की बैठक


नागपुर: बेमौसम बारिश से नागपुर विभाग में फसलों को भारी नुकसान हुआ है। नुकसान की समीक्षा को लेकर राजस्व मंत्री और पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने शुक्रवार को अधिकारियों के साथ बैठक की। बावनकुले ने कहा कि, जल्द ही नुकसान का आकलन पूरा होगा और रिपोर्ट सरकार को सौंपी जाएगी। जिससे किसानों को सहायता दी जा सके। इसी के साथ बावनकुले ने भाजपा नेता सुधीर मुनगंटीवार के बयान को तोड़मरोड़ कर पेश करने का आरोप लगाया। रेत माफियों के साथ तालमेल कर काम करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई करने की बात भी राजस्व मंत्री ने की। 

बावनकुले ने कहा, "बेमौसम बारिश के बाद से हुए नुकसान को लेकर लगातार बैठक जारी है। कल जहां अमरावती में समीक्षा बैठक की, वहीं आज नागपुर जिले के सभी 13 जिलों की बैठक होने वाली है। जिसमें बारिश से फसलों को हुए नुकसान की समीक्षा की जाएगी। इसी के साथ विदर्भ में शुरू सिंचाई विभाग के कामों की भी समीक्षा होगी।" बावनकुले ने आगे कहा, "मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार बेमौसम बारिश के कारण किसानों को नुकसान हुआ है, जिला कलेक्टर के साथ बैठक कर तत्काल सर्वे कराकर सरकार को रिपोर्ट सौंपी जाए।"

मिलीभगत करने वाले अधिकारीयों पर होगी कार्रवाई 
माफिया से हाथ मिलाने वाले दस से पंद्रह अफसरों की सूची जारी की गई है। सरकार ने विभिन्न तरीकों से रेत के टीलों को नियंत्रित करने की योजना बनाई है। भंडारा में बिना पर्यावरणीय अनुमति के रेत खनन किया जा रहा है। उन्हें संभागीय आयुक्त द्वारा निर्देश दिया गया। यहां कार्रवाई की जरूरत थी लेकिन नहीं की गई। चंद्रपुर, भंडारा, जालना, जाफराबाद और राहुरी समेत कई जगहों से शिकायतें मिली हैं. ये शिकायतें सिंधुदुर्ग से लेकर रत्नागिरी तक से आई हैं। जहां भी जरूरत हो, सरकार स्वप्रेरणा से कार्रवाई कर रही है।