logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

'टी-शर्ट बदलने जैसा नहीं है हिंदुत्व, हनुमान चालीसा पर जेल भेजने वाले अब कर रहे रामरक्षा का ढोंग'; उद्धव ठाकरे पर बरसे एकनाथ शिंदे


नागपुर: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने नागपुर (Nagpur City) में मीडिया से बातचीत के दौरान किसान कर्जमाफी (Farmer Loan Waiver), उद्धव ठाकरे (Udhav Thackeray), शरद पवार (Sharad Pawar), शिवसेना (Shivsena) के संगठन विस्तार और विपक्ष की भूमिका पर खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने किसान कर्जमाफी की शर्तों को हटाने के फैसले को लाखों किसानों के लिए बड़ी राहत बताया, वहीं उद्धव ठाकरे के आगामी 'रामरक्षा' पाठ के फैसले पर तीखा तंज कसा।

किसान कर्जमाफी पर शरद पवार ने की तारीफ
किसान कर्जमाफी पर बोलते हुए शिंदे ने कहा कि महायुति सरकार हमेशा किसानों के साथ खड़ी रही है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह के प्रस्ताव पर जवाब देते हुए कर्जमाफी योजना की शर्तों को हटाने की घोषणा की है, जिससे दो लाख रुपये तक के कर्ज वाले लाखों किसानों को बड़ी राहत मिलेगी।

इस दौरान राकांपा (शरदचंद्र पवार) प्रमुख शरद पवार द्वारा इस फैसले की तारीफ किए जाने का जिक्र करते हुए शिंदे ने कहा, "शरद पवार एक वरिष्ठ नेता हैं। अच्छे फैसले को अच्छा कहने की उनकी आदत है। लेकिन कुछ विपक्षी नेता सरकार के हर अच्छे काम की सिर्फ आलोचना ही करते हैं। शरद पवार ने (तारीफ करके) ऐसे नेताओं को सही जवाब दे दिया है।"

"हनुमान चालीसा पढ़ने वालों को जेल भेजा, अब रामरक्षा का ढोंग"
उद्धव ठाकरे द्वारा अगले हफ्ते नागपुर में 'रामरक्षा' पाठ का आयोजन करने के सवाल पर शिंदे ने उन पर जोरदार निशाना साधा। शिंदे ने कहा, "जनता द्वारा सजा दिए जाने के बाद अब उन्हें रामरक्षा याद आ रही है। यह देर से आई सद्बुद्धि है।"

उन्होंने आगे कहा, "हिंदुत्व कोई टी-शर्ट नहीं है जिसे जब चाहे बदल लिया जाए। यह दिल में होना चाहिए। जिस दिन उन्होंने बालासाहेब ठाकरे के विचारों को छोड़ा, उसी दिन उनका हिंदुत्व खत्म हो गया। जो लोग अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण की आलोचना करते थे, उनका अब रामरक्षा पढ़ना एक बड़ा मजाक है।" शिंदे ने तंज कसते हुए कहा, "जिन लोगों ने हनुमान चालीसा पढ़ने वालों को जेल में डाल दिया था, वे अब रामरक्षा पढ़ने की भाषा बोल रहे हैं, यह सिर्फ एक ढोंग है।"

सिद्धिविनायक मंदिर मामले पर बोले शिंदे
मनसे (MNS) पदाधिकारियों द्वारा सिद्धिविनायक मंदिर में उठाए गए कथित भ्रष्टाचार के मुद्दे पर शिंदे ने कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि मुद्दा कोई भी हो, उसकी निष्पक्ष जांच होना जरूरी है।

 भ्रष्टाचार करने वाले जेल जाएंगे'
भ्रष्टाचार के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए शिंदे ने कहा, "पीएम मोदी की भूमिका बिल्कुल साफ है– 'ना खाऊंगा, ना खाने दूंगा।' देश के करोड़ों रामभक्तों को भरोसा है कि गलत काम करने वालों को जेल जाना ही पड़ेगा।"

शिवसेना में नए चेहरों को मौका देने पर दी सफाई
शिवसेना में नए नेताओं को तरजीह दिए जाने के सवाल पर शिंदे ने कहा कि पार्टी के विस्तार के लिए कुछ राजनीतिक समीकरण बनाने पड़ते हैं। उन्होंने कहा, "जब पार्टी बढ़ती है, तो सभी कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने का मौका मिलता है। शिवसेना अपने वादे और कमिटमेंट को निभाने वाली पार्टी है। लोगों को एकनाथ शिंदे पर भरोसा है, इसीलिए भारी संख्या में लोग शिवसेना में शामिल हो रहे हैं।"