logo_banner
Breaking
  • ⁕ महायुति में अंदरूनी घमासान पर सीएम सख्त; वर्षा बंगले पर हुई समन्वय बैठक, 70-30 फंड और निगम बंटवारे के फॉर्मूले पर लगी मुहर ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

'एक है तो सेफ है', महाराष्ट्र में बंपर जीत के बाद देवेंद्र फडणवीस की पहली प्रतिक्रिया


नागपुर: महाराष्ट्र में बंपर जीत और राज्य में सबसे बड़ी पार्टी बनने के बाद भारतीय जनता पार्टी नेता और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर फडणवीस ने विधानसभा चुनाव में अपने नारे एक है तो सेफ है का नारा दोहराया। इसी के साथ यह भी कहा कि, मोदी है तो मुमकिन है।


नागपुर जिले की आठ सीटों पर भाजपा आगे 
नागपुर जिले की बात करें तो भाजपा आठ सीटों पर आगे चल रही है। वहीं तीन सीटों पर कांग्रेस आगे दिखाई दे रही है। नागपुर शहर की बात करें तो चार पर भाजपा और दो पर कांग्रेस दिखाई दे रही है। वहीं ग्रामीण जिले की छह सीटों मेसे चार पर भाजपा, एक पर शिवसेना और एक पर कांग्रेस आगे चल रही है। सबसे महत्वपूर्ण सावनेर सीट पर भाजपा के आशीष देशमुख 11,084 वोटो से आगे चल रही है। 

राज्य में महायुति को प्रचंड बहुमत 
राज्य की 288 सीटों मेसे महायुति 216 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है। जिसमें भजपा को 124 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। भाजपा ने 2014 के अपने 122 सीटों का रिकॉर्ड तोड़ते हुए दिखाई दे रही है। हालांकि, अभी तक यह केवल रुझान है। हालांकि, 12 बजे तक जिस तरह अनुमान है उसमे कोई ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं दिखाई दे रही है।